How many seats is Congress demanding in Tamil Nadu how much dmk is offering तमिलनाडु में कितनी सीटें मांग रही है कांग्रेस, स्टालिन की DMK बस इतनी देने को तैयार, India News in Hindi - Hindustan
More

तमिलनाडु में कितनी सीटें मांग रही है कांग्रेस, स्टालिन की DMK बस इतनी देने को तैयार

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी डीएमके व कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर जारी है। इसको लकेर रविवार शाम मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन और कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के बीच चेन्नई में मुलाकात हुई।

Tue, 24 Feb 2026 07:21 AMNisarg Dixit भाषा
share
तमिलनाडु में कितनी सीटें मांग रही है कांग्रेस, स्टालिन की DMK बस इतनी देने को तैयार

कांग्रेस ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अपनी सहयोगी द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) से 45 सीट की मांग की है, हालांकि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की पार्टी पिछले बार की तरह इस बार भी 25 सीट ही देने को तैयार है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। राज्य में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस के कुछ अन्य नेताओं ने सीट बंटवारे को लेकर स्टालिन से मुलाकात भी की है, लेकिन फिलहाल कोई सहमति नहीं बन पाई है। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी की 45 सीट की मांग 2021 के नतीजों की समीक्षा पर आधारित है।

उन्होंने कहा, 'पिछले चुनाव में द्रमुक ने (कुल 234 सीट में से) 173 सीट पर चुनाव लड़ा था, जिसमें 133 सीट जीती थीं और 40 हार गई थीं। उसे ज्यादातर सीट पर अन्नाद्रमुक और भारतीय जनता पार्टी से हार का सामना करना पड़ा था।'

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, मजबूत स्थानीय उपस्थिति और सीधे मुकाबलों में बेहतर एकजुटता का हवाला देते हुए कांग्रेस का मानना है कि अगर उसे अधिक सीट दे दी जाएं तो पिछली बार हारी हुई सीट में से कम से कम 20 सीट जीती जा सकती हैं।

सूत्रों ने कहा, 'पैंतालीस सीट की मांग का उद्देश्य जीत की संभावना में सुधार करना, गठबंधन को मजबूत करना और 2026 से पहले अधिक संतुलित सीट-बंटवारे का फॉर्मूला सुनिश्चित करना है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM Modi के बयान पर Rahul Gandhi का करारा पलटवार
ये भी पढ़ें:यूथ विंग की इस हरकत से मुश्किल में आ गई कांग्रेस? INDI अलायंस में भी दरार
ये भी पढ़ें:कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जमकर हुआ हंगामा

रविवार को शुरू हुई थी बातचीत

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी डीएमके व कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत का दौर जारी है। इसको लकेर रविवार शाम मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एम के स्टालिन और कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल के बीच चेन्नई में मुलाकात हुई। इसमें दोनों ही दलों के वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए। इससे पहले इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के कादर मोहिदीन ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ डीएमके नेताओं से मुलाकात की।