Himanta Biswa Sarma Warning to Pawan Khera After Winning Assam Election Peda Jarur Banega पेड़ा जरूर बनेगा, जो कहता हूं उससे पीछे नहीं हटता; असम जीतते ही हिमंत की पवन खेड़ा को चेतावनी, India News in Hindi - Hindustan
More

पेड़ा जरूर बनेगा, जो कहता हूं उससे पीछे नहीं हटता; असम जीतते ही हिमंत की पवन खेड़ा को चेतावनी

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पेड़ा जरूर बनेगा। एक बार मैं कुछ कह देता हूं, उससे पीछे नहीं हटता। पवन खेड़ा के लिए मेरा कमिटमेंट है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बोल दिया है असम के थाने में आकर हाजिरी लगाने के लिए। बाकी आप आगे आगे देखते रहिए।

Mon, 4 May 2026 11:06 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
पेड़ा जरूर बनेगा, जो कहता हूं उससे पीछे नहीं हटता; असम जीतते ही हिमंत की पवन खेड़ा को चेतावनी

असम विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा को फिर से चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि पेड़ा जरूर बनेगा, क्योंकि मैं जो एक बार कह देता हूं, उससे पीछे नहीं हटता। खेड़ा ने राज्य चुनाव के दौरान हिमंत और उनकी पत्नी रिंकी पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद असम पुलिस दिल्ली पहुंची थी। मामला बढ़ने के बाद सुप्रीम कोर्ट से पिछले दिनों खेड़ा को अग्रिम जमानत मिल गई।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''पेड़ा जरूर बनेगा। एक बार मैं कुछ कह देता हूं, उससे पीछे नहीं हटता। पवन खेड़ा के लिए मेरा कमिटमेंट है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें बोल दिया है असम के थाने में आकर हाजिरी लगाने के लिए। बाकी आप आगे आगे देखते रहिए। एक बार जब हिमंत कुछ बोल देते हैं तो शायद ही पीछे पलटकर देखते हैं। आगे देखते रहिए। पवन खेड़ा को मैं धन्यवाद देता हूं। उनका आरोप जो असम की बेटियों पर था, इससे लोग भावुक हो गए। शायद वे प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं करते और गौरव गोगोई साथ नहीं बैठते तो वे (गोगोई) नहीं हारते। वे आरोप मेरे नहीं, असम की बेटियों पर थे।''

सरमा ने सोमवार को कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा द्वारा उनकी पत्नी पर लगाए गए आरोपों ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई, क्योंकि यह एक असमिया महिला को बदनाम करने का प्रयास था। उन्होंने कहा कि जब आरोप लगाए जा रहे थे, उस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई का खेड़ा के साथ मंच साझा करना, संभवतः गोगोई की चुनावी हार का एक कारण हो सकता है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा, ''मेरा खेड़ा से वादा है...आप सब इस फिल्म का इंतजार कीजिए।''

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेर आया-शेर आया; बेल मिलने पर दिल्ली पहुंचे खेड़ा, बोले- फैसले से एक संदेश

मतदान से एक सप्ताह से भी कम समय पहले, खेड़ा ने नई दिल्ली और गुवाहाटी में दो संवाददाता सम्मेलनों में आरोप लगाया था कि सरमा की पत्नी रिंकी सरमा के नाम पर कई पासपोर्ट और विदेशी कंपनियां हैं, जिनका खुलासा मुख्यमंत्री के चुनावी शपथ पत्र में नहीं किया गया। मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी ने आरोपों को खारिज कर दिया था, वहीं रिंकी सरमा ने भी खेड़ा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। कांग्रेस नेता को इस मामले में उच्चतम न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंघवी से सीख लेने की जरूरत नहीं, पवन खेड़ा को राहत मिलने पर हिमंत का पलटवार

इससे पहले, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने शनिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट से उन्हें अग्रिम जमानत मिलना इस बात का द्योतक है कि राजनीतिक प्रतिशोध के लिए निजी स्वतंत्रता को खत्म नहीं किया जा सकता। खेड़ा ने कांग्रेस के प्रमुख नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाद्रा, केसी वेणुगोपाल , जयराम रमेश और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी तथा पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी व्यक्त किया । उन्होंने कहा, "मेरी जमानत न केवल एक व्यक्तिगत जीत और राहत का स्रोत है, बल्कि राज्य की सत्ता का दुरुपयोग करने वालों को यह चेतावनी भी है कि जब तक हम एक संवैधानिक लोकतंत्र बने रहेंगे, राजनीतिक प्रतिशोध के लिए व्यक्तिगत स्वतंत्रता को खत्म भी किया जा सकता है।"