High Voltage Drama In Kolkata Ex CM Mamata Banerjee sit on Dharna Leads Protest Over Attack On Party Leaders कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो मोर्चों पर जंग के बीच धरने पर बैठीं पूर्व CM ममता बनर्जी; विधायकों ने दिया झटका?, India News in Hindi - Hindustan
More

कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो मोर्चों पर जंग के बीच धरने पर बैठीं पूर्व CM ममता बनर्जी; विधायकों ने दिया झटका?

ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि TMC को गलत तरीके से निशाना बनाया जा रहा है और जोर देकर कहा कि यह विरोध प्रदर्शन मंगलवार शाम तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि BJP का भाग्य जल्द ही बुरे दौर में बदलने वाला है।

Tue, 2 June 2026 03:48 PMPramod Praveen एएनआई, कोलकाता
share
कोलकाता में हाई वोल्टेज ड्रामा, दो मोर्चों पर जंग के बीच धरने पर बैठीं पूर्व CM ममता बनर्जी; विधायकों ने दिया झटका?

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज (मंगलवार, 2 जून को) तब एक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के बावजूद, पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्षी दल तृणमूल कांग्रेस (TMC) की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने शहर के मध्य भाग में एस्प्लेनेड के पास राशमोनी एवेन्यू में विरोध मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान उनके भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी, TMC के बड़े नेता मदन मित्रा, सांसद कल्याण बनर्जी भी उनके साथ थे। बनर्जी के साथ पार्टी के पुराने दिग्गज नेता फिरहाद हकीम, डेरेक ओ'ब्रायन और डोला सेन भी नज़र आए लेकिन TMC के टिकट पर हाल ही में विधानसभा सीटें जीतने वाले ज़्यादातर नए चेहरे इस मौके पर नदारद थे। इस तरह भाजपा से सियासी मोर्चे पर जंग लड़ रहीं ममता को अपने ही विधायकों से नाउम्मीदी हाथ लगी है।

बहरहाल, ममता बनर्जी जब एस्प्लेनेड के Y-चैनल पर धरने वाली जगह पर पहुंचीं, तो कोलकाता पुलिस ने उन्हें धरना देने से मना कर दिया और TMC की उस अपील को ठुकरा दिया, जिसमें उन्होंने पास की रानी राशमोनी रोड पर विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। इससे विरोध स्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई और पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी झड़प देखने को मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या है बंगाल का 'फर्जी हस्ताक्षर घोटाला'? ममता के अपने विधायकों ने ही खोली पोल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैं गिरफ्तार होने को तैयार, धरना देने पर अड़ीं ममता बनर्जी; बीजेपी को चुनौती

ममता बनर्जी जिंदाबाद के नारे

इस दौरान विरोध स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। जब ममता बनर्जी TMC समर्थकों को संबोधित कर रही थीं, तब बीच-बीच में लोग "ममता बनर्जी जिंदाबाद" के नारे लगा रहे थे। यह धरना हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद TMC कार्यकर्ताओं और नेताओं पर कथित हमलों के विरोध में आयोजित किया गया है। धरना स्थल पर किसी भी तरह की स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए मौके पर पुलिस की एक टीम तैनात की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल में लागू करो राष्ट्रपति शासन, 2000KM दूर बैठी विपक्षी पार्टी क्यों भड़की?

294 में से 177 सीटों पर मतगणना में धांधली

मेगाफोन से भीड़ को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा, "भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव जीतने के लिए 294 में से 177 सीटों पर मतगणना में धांधली की।" उन्होंने कहा कि पुलिस टीएमसी कार्यकर्ताओं को प्रदर्शनों में भाग न लेने की धमकी दे रही है, लेकिन मैं विरोध प्रदर्शन जारी रखूंगी। उन्होंने आरोप लगाया, "हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी गई।" हालांकि, तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने ज़ोर देकर कहा कि यह धरना तय कार्यक्रम के अनुसार शाम तक जारी रहेगा। यह धरना शनिवार को उनके भतीजे और TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले, चुनाव के बाद हुई कथित हिंसा और फेरीवालों को हटाए जाने के विरोध में दिया जा रहा है।