Goa sex scandal case viral video Multiple victims filmed minors included five updates पीड़िताओं के वीडियो, बहनें और नाबालिग भी बनी शिकार; गोवा सेक्स स्कैंडल के 5 बड़े अपडेट्स, India News in Hindi - Hindustan
More

पीड़िताओं के वीडियो, बहनें और नाबालिग भी बनी शिकार; गोवा सेक्स स्कैंडल के 5 बड़े अपडेट्स

गोवा कांग्रेस प्रमुख अमित पटकर ने पूछा कि साहम नाइक के खिलाफ कार्रवाई तीन साल बाद क्यों की गई। उन्होंने कहा, ‘आरोपी इस हफ्ते 21 साल का हुआ है। इसका मतलब है कि वह 17-18 साल की उम्र से ही इस अपराध में शामिल था।’

Sun, 29 March 2026 10:11 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
पीड़िताओं के वीडियो, बहनें और नाबालिग भी बनी शिकार; गोवा सेक्स स्कैंडल के 5 बड़े अपडेट्स

गोवा सेक्स स्कैंडल मामले में 20 वर्षीय सोहम नाइक को गिरफ्तार किया गया है। उस पर कई लड़कियों की अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने व शेयर करने का आरोप है, जिनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ बलात्कार, अश्लील सामग्री प्रसारित करने, धोखाधड़ी, आपराधिक धमकी, पॉक्सो और आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। यह घटना मुख्य रूप से कुरचोरम क्षेत्र में हुई, जहां पिछले तीन वर्षों से अपराध जारी था। सोहम नाइक 17-18 साल का था, तब से ही वह इन गतिविधियों में शामिल था। आरोपी ने कई पीड़ितों को फिल्माया गया और वीडियो शेयर की। यह मामला सामने आते ही पूरे राज्य में सनसनी फैल गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधवा बहू की जिम्मेदारी हैं सास-ससुर? बुजुर्ग दंपत्ति की याचिका पर HC क्या बोला

गोवा सेक्स स्कैंडल मामले में 5 बड़े अपडेट्स:

1. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोहम नाइक के पीड़ितों में दो बहनें भी शामिल हैं, जिनमें से एक नाबालिग है। दोनों महिलाओं ने नाइक पर बलात्कार का आरोप लगाया है।

2. जांचकर्ताओं ने कहा कि नाइक ने कई लड़कियों का शोषण किया। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार पीड़ितों की संख्या 15 से 30 के बीच हो सकती है। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि नाइक ने लगभग 100 लड़कियों का शोषण किया। गोवा कांग्रेस प्रमुख अमित पटकर ने कहा, 'पीड़ितों की संख्या 100 से अधिक है। आरोपी पिछले तीन साल से यह अपराध कर रहा था। यह सेक्स स्कैंडल जितना बताया जा रहा है, उससे कहीं बड़ा है।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेहरू, CIA और बीजू पटनायक; BJP सांसद के बयान से क्यों मचा विवाद? BJD का पलटवार

3. पुलिस ने बताया कि फिलहाल साहम नाइक के खिलाफ चार महिलाओं ने शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

4. साहम नाइक की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि वह सुषांत नाइक का बेटा है, जो बीजेपी से जुड़े म्यूनिसिपल काउंसिलर हैं। हालांकि, बीजेपी ने नाइक से दूरी बनाते हुए कहा कि वह पार्टी के सदस्य नहीं थे। कुरचोरेम में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद विनय तेंदुलकर ने कहा कि आरोपी के पिता सुषांत नाइक पार्टी के सदस्य नहीं हैं। यह घटना शर्मनाक है और बीजेपी किसी भी रूप में इसका समर्थन नहीं करती। हम इस कृत्य की निंदा करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकान किराए पर उठाते हैं तो बड़ी खबर, हाई कोर्ट ने किराएदार को दिया झटका

5. गोवा कांग्रेस प्रमुख अमित पटकर ने पत्रकारों से बात करते हुए पूछा कि साहम नाइक के खिलाफ कार्रवाई तीन साल बाद क्यों की गई। उन्होंने कहा, 'आरोपी इस हफ्ते 21 साल का हुआ है। इसका मतलब है कि वह 17-18 साल की उम्र से ही इस अपराध में शामिल था। शुरू में कुरचोरेम पुलिस केस दर्ज करने से कतरा रही थी और केवल स्थानीय निवासियों के दबाव के बाद केस दर्ज किया गया। गोवा स्टेट वीमेंस कमीशन, गोवा स्टेट कमीशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स और राज्य शिक्षा विभाग अब तक क्यों नहीं सक्रिय हुए?'