Former Chief Justice BR Gavai leaves official car at Rashtrapati Bhavan for successor CJI चीफ जस्टिस के लिए सरकारी कार छोड़ गए पूर्व CJI गवई, कायम की नई मिसाल, India News in Hindi - Hindustan
More

चीफ जस्टिस के लिए सरकारी कार छोड़ गए पूर्व CJI गवई, कायम की नई मिसाल

एक सूत्र ने बताया, ‘शपथ ग्रहण समारोह के बाद जज गवई चीफ जस्टिस के लिए आधिकारिक वाहन को छोड़ गए। वह राष्ट्रपति भवन से दूसरी गाड़ी में लौटे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऑफिशियल कार उनके उत्तराधिकारी के लिए उपलब्ध रहे।’

Mon, 24 Nov 2025 01:08 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
चीफ जस्टिस के लिए सरकारी कार छोड़ गए पूर्व CJI गवई, कायम की नई मिसाल

पूर्व चीफ जस्टिस बीआर गवई ने सोमवार को अपने उत्तराधिकारी जज सूर्यकांत लिए आधिकारिक मर्सिडीज-बेंज कार छोड़ दी। इस तरह, शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति भवन में उन्होंने नई मिसाल कायम की। 23 नवंबर को रिटायर हुए न्यायमूर्ति गवई आधिकारिक कार से राष्ट्रपति भवन पहुंचे और समारोह के बाद अपने निजी वाहन से रवाना हुए। एक सूत्र ने बताया, ‘शपथ ग्रहण समारोह के बाद जज गवई चीफ जस्टिस के लिए आधिकारिक वाहन को छोड़ गए। वह राष्ट्रपति भवन से एक वैकल्पिक वाहन में लौटे, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ऑफिशियल कार उनके उत्तराधिकारी के सुप्रीम कोर्ट जाने के लिए उपलब्ध रहे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'गोवा को सेक्स डेस्टिनेशन नहीं बना सकते', टेल्स ऑफ कामसूत्र कार्यक्रम पर लगी रोक

न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में एक संक्षिप्त समारोह में जस्टिस सूर्यकांत को शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। सीजेआई सूर्यकांत अब सुप्रीम कोर्ट के 5 सदस्यीय कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे। पांच और तीन सदस्यीय कॉलेजियम का पुनर्गठन पूर्व CJI गवई के रिटायरमेंट के बाद अहम घटनाक्रम है। सीजेआई सूर्यकांत के अलावा 5 सदस्यीय कॉलेजियम में अब न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी और न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश शामिल होंगे। कॉलेजियम सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों का चयन करता है और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के ट्रांसफर पर निर्णय लेता है।

CJI सूर्यकांत का 15 महीने का कार्यकाल

हाई कोर्ट के न्यायाधीशों का चयन करने वाले तीन सदस्यीय कॉलेजियम में चीफ जस्टिस और जज विक्रम नाथ व जज बीवी नागरत्ना सदस्य होंगे। न्यायमूर्ति सूर्यकांत का सीजेआई के रूप में लगभग 15 महीने का कार्यकाल है। कॉलेजियम में केवल एक बदलाव तब होगा जब न्यायमूर्ति माहेश्वरी 28 जून 2026 को सेवानिवृत्त होंगे। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा कॉलेजियम के सदस्य बनेंगे। CJI सूर्यकांत के रिटायर होने के बाद न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला कॉलेजियम में शामिल होंगे। कॉलेजियम प्रणाली उच्च न्यायपालिका में न्यायाधीशों की नियुक्ति और स्थानांतरण के लिए एक व्यवस्था है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।