जब तक CM नहीं बन जाता तब तक क्लीन शेव नहीं रखूंगा, 7 साल पहले डीके शिवकुमार ने खाई थी कसम
तिहाड़ में तकरीबन 50 दिनों तक रहने के बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल गया। जहां वह पहले क्लीन शेव में दिखते थे, अब उनके चेहरे पर दाढ़ी दिखने लगी। इसके बाद 2022 में उन्होंने एक पत्रकार के सवाल पर जवाब दिया था कि तिहाड़ जेल में रखना शुरू किया था। अब इसे क्लीन शेव तभी करूंगा जब सीएम बन जाऊंगा।

डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। सिद्धारमैया के इस्तीफा देने के बाद तीन जून को शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले एक सात साल पुरानी बात की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, 2019 में डीके शिवकुमार ने कसम खाई थी कि जब तक वह कर्नाटक के मुख्यमंत्री नहीं बन जाते, तब तक वह दाढ़ी वाले लुक में दिखेंगे और क्लीन शेव नहीं करवाएंगे। अब सवाल उठने लगे हैं कि क्या शिवकुमार तीन जून को या उसके बाद क्लीन शेव लुक में नजर आएंगे?
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, डीके शिवकुमार साल 2019 से पहले क्लीन शेव लुक में नजर आते थे। सितंबर में ईडी ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में अरेस्ट किया था। इसके बाद वह तिहाड़ जेल में 50 दिन तक बंद रहे थे। शिवकुमार से मिलने तब सोनिया गांधी भी पहुंची थीं। जब वह जेल में बंद थे, तब उन्होंने खुद से एक कसम खाई। उन्होंने तय किया कि जब तक वह सीएम नहीं बन जाते, तब तक क्लीन शेव नहीं रखेंगे।
तिहाड़ में तकरीबन 50 दिनों तक रहने के बाद उनका लुक पूरी तरह से बदल गया। जहां वह पहले क्लीन शेव में दिखते थे, अब उनके चेहरे पर दाढ़ी दिखने लगी। इसके बाद 2022 में उन्होंने एक पत्रकार के सवाल पर जवाब दिया था कि तिहाड़ जेल में रखना शुरू किया था। अब इसे क्लीन शेव तभी करूंगा जब सीएम बन जाऊंगा।
शिवकुमार होंगे देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री
डी.के. शिवकुमार तीन जून को कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस पदभार को संभालने के साथ ही वह भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्री भी बन जाएंगे। साल 2023 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को दिए गए हलफनामे के अनुसार, शिवकुमार ने 1,413 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी। इस आंकड़े के साथ उन्होंने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को पीछे छोड़ दिया है, जिनकी घोषित संपत्ति करीब 931 करोड़ रुपये है। शिवकुमार की इस विशाल संपत्ति में 14 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक डिपॉजिट, लगभग 1,140 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और करीब 273 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों की इस सूची में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय लगभग 648 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।




साइन इन