Delhi car blast Red Fort news PM Narendra Modi reaction on bomb blast near lal quila दिल्ली कार धमाके पर पहले बार बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है…, India News in Hindi - Hindustan
More

दिल्ली कार धमाके पर पहले बार बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है…

दिल्ली में लाल किले के सामने सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी। शाह ने विस्फोट पर सरकार की तरफ से दिए पहले बयान में कहा है कि सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है।

Mon, 10 Nov 2025 10:45 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
दिल्ली कार धमाके पर पहले बार बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कहा- जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है…

दिल्ली में ऐतिहासिक लाल किले के पास एक कार में हुए भीषण धमाके के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। पीएम मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना जताई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली में आज शाम हुए विस्फोट में जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की।"

गौरतलब है कि सोमवार शाम सात बजे के आसपास सुभाष मार्ग पर लाल किले के सामने चौराहे पर एक कार में भीषण विस्फोट हुआ। इस धमाके के बाद आसपास के कई वाहनों में आग लग गई। घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है और 24 अन्य घायल हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या बताया?

इस बीच विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी। अमित शाह ने विस्फोट पर सरकार की तरफ से दिए पहले बयान में कहा, "हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इसकी गहन जांच की जाएगी। सभी विकल्पों की तुरंत जांच करके जांच के नतीजे जनता के सामने रखेंगे।" उन्होंने बताया है कि विस्फोट एक आई20 कार में हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली धमाके में हरियाणा नंबर की गाड़ी का इस्तेमाल, सलमान नाम पर है रजिस्टर्ड
ये भी पढ़ें:i20 में धमाका, सवार थे तीन लोग; मौके से मिली गोली; दिल्ली धमाके के 5 बड़े अपडेट

प्राथमिक सूचना के अनुसार, कुछ लोग हताहत भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 10 मिनट के अंदर स्पेशल सेल की एक टीम मौके पर पहुंच गयी। एनएसजी और एनआईए की टीम एफएसएल के साथ जांच शुरू कर चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। शाह ने घटना के बाद दिल्ली के पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और स्पेशल सेल के प्रभारी से बात की। इसके बाद वे दिल्ली के लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में घायलों से मुलाकात करने पहुंचे।