Delhi Blast 5 big Updates explosion in i20 Car Live Bullet Found many died Amit Shah i20 में धमाका, सवार थे तीन लोग, मौके से मिली गोली; दिल्ली धमाके के 5 बड़े अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
More

i20 में धमाका, सवार थे तीन लोग, मौके से मिली गोली; दिल्ली धमाके के 5 बड़े अपडेट

राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम उस वक्त दहल उठी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक लोगों को सुनाई दी। इस धमाके में 10 लोगों की मौक हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

Mon, 10 Nov 2025 10:36 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
i20 में धमाका, सवार थे तीन लोग, मौके से मिली गोली; दिल्ली धमाके के 5 बड़े अपडेट

राजधानी दिल्ली सोमवार की शाम उस वक्त दहल उठी, जब लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक ट्रैफिक सिग्नल पर खड़ी कार में धमाका हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इसकी आवाज काफी दूर तक लोगों को सुनाई दी। इस धमाके में 10 लोगों की मौक हो गई जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं। ये धमाका हुंडई i20 कार में हुआ। यह घटना शाम करीब 6 बजकर 52 मिनट पर हुई। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई। कई कार और लोगों के चिथड़े तक उड़ गए।

i20 में तीन सवार, मौके से मिली गोली

दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विस्फोट धीमी गति से चलती हुई उस कार में हुआ जो लाल बत्ती पर रुकी थी। धमाका इतना शक्तिशाली था कि कार के परखच्चे उड़ गए और आस-पास खड़ी अन्य गाड़ियां भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। जानकारी के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे, जिनकी पहचान और मंशा अभी स्पष्ट नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच के दौरान, घटनास्थल से एक गोली भी बरामद हुई है।गोली की बरामदगी के बाद से आतंकी साज़िश का शक गहरा गया है।

जांच में सामने आय़ा है कि जिस गाड़ी में धमाका हुआ, वह हरियाणा नंबर की थी और नदीम नाम पर रजिस्टर्ड थी।

जांच में जुटी NIA, NSG और FSL की टीमें

घटना की गंभीरता को देखते हुए, दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। कुछ ही देर में NIA (राष्ट्रीय जाँच एजेंसी), NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) की विशेष टीमें, और FSL (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) के विशेषज्ञ मौके पर पहुंची हैं और हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं।

मेट्रो स्टेशन, दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट

धमाके के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने दिल्ली मेट्रो, लाल किला, सरकारी भवनों और इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे सहित अपने नियंत्रण वाले सभी प्रतिष्ठानों पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। सीआईएसएफ के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, “घटना के बाद से सुरक्षा के सभी स्तरों की बारीकी से निगरानी की जा रही है। सभी यूनिटों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं और अतिरिक्त बलों को स्टैंडबाय पर रखा गया है।”

पूरे उत्तर भारत में हाई अलर्ट

इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और बिहार सहित कई राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। भीड़-भाड़ वाले बाजारों, मेट्रो स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। लाल किला क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए, मंगलवार को एहतियातन चांदनी चौक मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने क्या कहा?

दिल्ली में लाल किले के सामने सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि घटना की हर एंगल से जांच की जाएगी। शाह ने विस्फोट पर सरकार की तरफ से दिए पहले बयान में कहा, हम सभी संभावनाओं को तलाश रहे हैं और सभी संभावनाओं को ध्यान में रखकर इसकी गहन जांच की जाएगी। सभी विकल्पों की तुरंत जांच करके जांच के नतीजे जनता के सामने रखेंगे। उन्होंने कहा कि विस्फोट एक आई20 कार में हुआ। प्राथमिक सूचना के अनुसार, कुछ लोग हताहत भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि 10 मिनट के अंदर स्पेशल सेल की एक टीम मौके पर पहुंच गयी। एनएसजी और एनआईए की टीम एफएसएल के साथ जांच शुरू कर चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।