Congress Rajya Sabha Candidates List Announced Pawan Khera Mallikarjun Kharge Get Ticket कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, पवन खेड़ा को मिला टिकट; खरगे का भी नाम, India News in Hindi - Hindustan
More

कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, पवन खेड़ा को मिला टिकट; खरगे का भी नाम

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पवन खेड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे, मीनाक्षी नटराजन समेत सात नेताओं को टिकट दिया है। राजस्थान से नीरज डांगी को फिर से राज्यसभा भेजा जा रहा है।

Thu, 4 June 2026 10:59 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कांग्रेस ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान, पवन खेड़ा को मिला टिकट; खरगे का भी नाम

कांग्रेस ने गुरुवार को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु और झारखंड से रिक्त हुईं सीटों के लिए कैंडिडेट उतारे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, प्रवक्ता पवन खेड़ा, मीनाक्षी नटराज समेत कुल सात नेताओं को टिकट मिला है।

कांग्रेस की लिस्ट के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा, मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी नटराजन, राजस्थान से नीरज डांगी, तमिलनाडु से प्रवीण चक्रवर्ती और झारखंड से प्रणव झा को मैदान में उतारा गया है। खरगे और नीरज डांगी इस समय राज्यसभा का हिस्सा हैं। डांगी राजस्थान से संसद में हैं, जबकि खरगे कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं।

पवन खेड़ा का नाम इस बार राज्यसभा के लिए तय माना जा रहा था। कई सालों से खेड़ा के राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें लगतीं, लेकिन हर बार मायूसी हाथ लगती। कुछ साल पहले जब राज्यसभा चुनाव में पवन खेड़ा का नाम नहीं शामिल किया गया, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि तपस्या में कमी रह गई। हालांकि, बाद में उन्होंने इस बयान के लिए माफी मांग ली थी और कहा था कि वह पोस्ट उन्होंने अपने स्वार्थ के लिए किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूछताछ में पवन खेड़ा ने उगले राज? पुलिस ने अब इस बड़े कांग्रेसी नेता को भेजा समन

पवन खेड़ा कांग्रेस वर्किंग कमेटी के मेंबर के साथ-साथ चेयरमैन, मीडिया और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट भी हैं। पिछले दिनों वह विवाद में तब आए थे, जब असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां के खिलाफ कई आरोप लगाए। असम चुनाव के दौरान लगाए गए इन आरोपों को हिमंत ने सिरे से खारिज कर दिया था और बाद में असम पुलिस उनके दरवाजे तक पहुंच गई थी। खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत लेनी पड़ी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अन्नामलाई के साथ BJP को लगेगा एक और झटका! कैप्टन के कांग्रेस में जाने की अटकलें

कांग्रेस की लिस्ट में मीनाक्षी नटराजन का भी नाम है। मध्य प्रदेश से मीनाक्षी का नाम सबसे आगे चल रहा था। वह मंदसौर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुकी हैं। उनकी गिनती राहुल गांधी की कोर टीम की पुरानी सदस्य के रूप में होती है। इसके अलावा, राजस्थान से दलित नेता नीरज डांगी को फिर से पार्टी ने रिपीट किया है। वहीं, तमिलनाडु में टीवीके कांग्रेस को एक सीट दे रही है। पार्टी के डेटा और एनालिटिक्स विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती को यहां से मैदान में उतारा जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के सचिव कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के लिए कम्यूनिकेशन के इनचार्ज प्रणव झा को झारखंड से टिकट दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसे राहुल ने कहा गद्दार, उसे RS नहीं भेजेगी BJP! कैबिनेट से भी होगी छुट्टी?