Congress MP Shashi Tharoor mocks US for inviting Asim Munir on lunch says hope they did not forget Osama and 9 11 उम्मीद है मुनीर को खाना खिलाते वक्त ओसामा को नहीं भूला होगा अमेरिका, शशि थरूर का तंज, India News in Hindi - Hindustan
More

उम्मीद है मुनीर को खाना खिलाते वक्त ओसामा को नहीं भूला होगा अमेरिका, शशि थरूर का तंज

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष आसिम मुनीर से मुलाकात की है। इस दौरान ट्रंप ने मुनीर का शुक्रिया अदा भी किया है। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

Thu, 19 June 2025 02:58 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरम, केरल
share
उम्मीद है मुनीर को खाना खिलाते वक्त ओसामा को नहीं भूला होगा अमेरिका, शशि थरूर का तंज

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हाल ही में आसिम मुनीर को लंच पर बुलाए जाने के बाद अमेरिका को ओसामा बिन लादेन और 9/11 आतंकी हमले की याद दिलाई है। शशि थरूर ने कहा है कि उम्मीद है पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को खाना खिलाते वक्त अमेरिका ने उनसे आतंकवाद पर लगाम लगाने की हिदायत दी होगी। शशि थरूर ने यह भी कहा कि अमेरिका को वह दिन नहीं भूलना चाहिए जब पाकिस्तानी आतंकियों ने अमेरिका में घुसकर 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।

गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि खाना अच्छा होगा और इस दौरान उन्हें कुछ विचार करने का समय भी मिला होगा। मुझे उम्मीद है कि इस मुलाकात में अमेरिकी नेताओं ने पाकिस्तान को याद दिलाया होगा कि वह अपनी धरती से आतंकवादियों को पालने और उन्हें ट्रेनिंग और हथियार मुहैया कराने में मदद ना करे।”

शशि थरूर ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद अमेरिका पहुंचे पाकिस्तानी डेलिगेशन को भी अमेरिकी सीनेटरों और कांग्रेसियों ने आतंकवाद फैलाने के खिलाफ सख्त हिदायत दी थी। उन्होंने कहा, “अमेरिका के लोग ओसामा को इतनी जल्दी नहीं भूल सकते। ओसामा पाकिस्तानी सेना के अड्डे के पास एक सुरक्षित जगह पर मिला था। अमेरिका ओसामा को छिपाने की पाकिस्तान की गलती को आसानी से नहीं भूल सकता और न ही माफ कर सकता है।” शशि थरूर ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जब जनरल को वाइन परोसी गई होगी तो उन्हें ये सारी बातें याद दिलाई गई होंगी। अमेरिका की भलाई इसी में है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत में सरकार बदलना चाहते हैं ट्रंप? विपक्ष के बड़े नेता ने उठाया सवाल
ये भी पढ़ें:पाक को क्यों पुचकार रहे ट्रंप, आसिम मुनीर को बुलाकर कहां इस्तेमाल करने की तैयारी
ये भी पढ़ें:मुनीर ने ट्रंप के लिए मांगा नोबेल पुरस्कार, बोले- भारत से परमाणु जंग रुकवा दी

इससे पहले बुधवार को ट्रंप ने वाइट हाउस में पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष मुनीर की मेहमानवाजी की। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि मुनीर ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर कराने की उनकी मदद की। ट्रंप ने कहा था, “आसिम मुनीर पाकिस्तान की ओर से स्थिति को शांत करने में बेहद प्रभावशाली रहे और पीएम मोदी ने भी भारत की ओर से बड़ा योगदान दिया।” इस दौरान ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफाय का क्रेडिट लेने की कोशिश की थी। वाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों परमाणु शक्ति से लैस देश है और उन्होंने दो बड़ी ताकतों के बीच युद्ध रोका।