Does Donald Trump want to change the government in India Sanjay Raut on Asim Munir US visit क्या डोनाल्ड ट्रंप भारत में सरकार बदलना चाहतें हैं? आसिम मुनीर के US दौरे पर बोले विपक्ष के नेता, India News in Hindi - Hindustan
More

क्या डोनाल्ड ट्रंप भारत में सरकार बदलना चाहतें हैं? आसिम मुनीर के US दौरे पर बोले विपक्ष के नेता

हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की दोपहर के भोजन पर मेजबानी की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह मुनीर से मुलाकात कर 'सम्मानित' महसूस कर रहे हैं।

Thu, 19 June 2025 11:56 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या डोनाल्ड ट्रंप भारत में सरकार बदलना चाहतें हैं? आसिम मुनीर के US दौरे पर बोले विपक्ष के नेता

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की अमेरिका यात्रा पर भारत में सियासत तेज हो गई है। विपक्षी गठबंधन INDIA के सहयोगी दल शिवसेना (UBT) ने सवाल उठाए हैं कि मुनीर और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग पर भारत सरकार की ओर से जवाब नहीं आया है। साथ ही उन्होंने आशंका जताई है कि क्या ट्रंप भारत में सत्ता परिवर्तन की कोशिश तो नहीं कर रहे हैं।

गुरुवार को पत्रकारों के बातचीत में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, 'जनरल मुनीर पाकिस्तान का जनरल मुनीर आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में खाना खा रहा है। उसको खास निमंत्रित किया गया है। हम इसपर प्रधानमंत्री मोदी जी, विदेश मंत्री जयशंकर और RSS प्रमुख मोहन भागवत की राय जानना चाहते हैं। पहलगाम में महिलाओं के सिंदूर को मिटाने का दोषी असीम मुनीर है।'

इस दौरान राउत ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'ये जनरल मुनीर को ट्रंप सम्मान देते हैं व्हाइट हाउस में, उसके साथ डिनर करते हैं। अब तक हमारी सरकार की भूमिका स्पष्ट नहीं हुई है। आपने जो ऑपरेशन सिंदूर किया है, ये उनकी वजह से हो रहा है। यह हमारे देश के लिए चौंकाने वाला है।'

उन्होंने आगे कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप कई देशों में हस्तक्षेप कर रहे हैं और सत्ता में बदलाव चाहते हैं। क्या वे भारत में भी ऐसा ही करना चाहते हैं? मुझे इस पर संदेह है।'

आसिम मुनीर का अमेरिका दौरा

हाल ही में ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर की दोपहर के भोजन पर मेजबानी की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह मुनीर से मुलाकात कर 'सम्मानित' महसूस कर रहे हैं। मुलाकात के बाद ट्रंप ने बताया कि इस दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ के साथ उन्होंने इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष, भारत के साथ कारोबार समेत कई मुद्दों पर चर्चा की थी।