Congress MP Manickam Tagore equates RSS with Al Qaeda Built on hatred spreads hatred कांग्रेस सांसद ने RSS की तुलना अल-कायदा से की, बोले- दोनों नफरत फैलाते हैं, India News in Hindi - Hindustan
More

कांग्रेस सांसद ने RSS की तुलना अल-कायदा से की, बोले- दोनों नफरत फैलाते हैं

मणिक्कम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस जैसे संगठन से सीखना चाहिए, जो लोगों को एकजुट करती है। उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को जन आंदोलन में बदल दिया। क्या इस संगठन को उन नफरत वाले संगठनों से सीखना चाहिए?'

Sun, 28 Dec 2025 05:07 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
कांग्रेस सांसद ने RSS की तुलना अल-कायदा से की, बोले- दोनों नफरत फैलाते हैं

कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने आरएसएस की तुलना अल-कायदा से की है। दिग्विजय सिंह की ओर से संघ की तारीफ पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘दोनों नफरत फैलाते हैं। 140 वर्षों के इतिहास वाली कांग्रेस पार्टी को एकता और जन आंदोलन का मॉडल होनी चाहिए।’ मणिकम ने कहा कि RSS नफरत पर आधारित संगठन है और यह नफरत फैलाता है। नफरत से क्या सीखा जा सकता है? क्या अल-कायदा से कुछ सीखा जा सकता है? अल-कायदा भी नफरत का संगठन है। यह दूसरों से नफरत करता है। उस संगठन से क्या सीखना है?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP से कर्नाटक की तुलना नहीं... बेंगलुरु में 'बुलडोजर कार्रवाई' पर मुस्लिम लीग

मणिकम टैगोर ने कहा कि कांग्रेस जैसे संगठन से सीखना चाहिए, जो लोगों को एकजुट करती है। उन्होंने कहा, 'महात्मा गांधी ने कांग्रेस पार्टी को जन आंदोलन में बदल दिया। क्या इस संगठन को उन नफरत वाले संगठनों से सीखना चाहिए?' मणिकम ने कहा कि दिग्विजय सिंह का बयान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की केंद्र सरकार के खिलाफ लड़ाई में मदद नहीं करता। उन्होंने कहा, 'राहुल गांधी पूरी तरह लोगों के साथ हैं और सरकार की एकाधिकार के खिलाफ लोगों के लिए लड़ रहे हैं। हमें उनका समर्थन करना चाहिए। ऐसा बयान राहुल जी की लड़ाई में मदद नहीं करता।'

RSS-BJP पर दिग्विजय सिंह ने ऐसा क्या कहा

दिग्विजय सिंह ने शनिवार को आरएसएस-भाजपा की संगठनात्मक शक्ति की सराहना करते एक्स पर एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे की तरफ नीचे बैठे हुए हैं और उनके पीछे भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। सिंह ने पोस्ट किया, ‘कोरा वेबसाइट पर मुझे यह चित्र मिला। बहुत ही प्रभावशाली है। किस प्रकार RSS का जमीनी स्वयंसेवक व जनसंघ भाजपा का कार्यकर्ता नेताओं के चरणों में फर्श पर बैठकर प्रदेश का मुख्यमंत्री व देश का प्रधानमंत्री बना। यह संगठन की शक्ति है। जय सियाराम।’ विवाद खड़ा होने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन्होंने केवल संगठन और इसकी शक्ति की तारीफ की है, नहीं तो वह आरएसएस और मोदी के घोर विरोधी हैं।