Congress leader Abhishek Manu Singhvi declared assets of approximately 2558 crore कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के पास 2,558 करोड़ रुपये की संपत्ति, हर साल कमाते हैं 300 करोड़!, India News in Hindi - Hindustan
More

कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के पास 2,558 करोड़ रुपये की संपत्ति, हर साल कमाते हैं 300 करोड़!

हलफनामे में सिंघवी और उनके परिवार की चल और अचल संपत्तियों का भी विस्तृत ब्यौरा दिया गया है। इसमें बैंक डिपॉजिट, शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश, लोन और एडवांस, गाड़ियां, जूलरी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं।

Tue, 10 March 2026 07:19 AMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share
कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार के पास 2,558 करोड़ रुपये की संपत्ति, हर साल कमाते हैं 300 करोड़!

Abhishek Manu Singhvi Net Worth: कांग्रेस ने हाल ही में सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना से राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित किया था। अब मनु सिंघवी ने चुनाव से पहले हाल ही में अपना नामांकन दाखिल किया है, जिसके बाद वे चर्चा में आ गए हैं। दरअसल नामांकन के साथ अभिषेक मनु सिंघवी ने हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति का खुलासा किया है। इसके मुताबिक सिंघवी, उनकी पत्नी और उनके हिंदू अविभाजित परिवार (HUF) के पास करीब 2 हजार करोड़ की संपत्ति है।

बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के मुताबिक हलफनामे में उनकी आय, देनदारियां और अन्य वित्तीय निवेश से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता के परिवार की कुल संपत्तियों का मौजूदा बाजार मूल्य करीब 2,558 करोड़ रुपये है। वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिंघवी की घोषित आय 374 करोड़ रुपये से ज्यादा रही। इससे पहले 2023-24 में उनकी आय 333 करोड़ रुपये, 2022-23 में 359 करोड़ रुपये, 2021-22 में 290 करोड़ रुपये और 2020-21 में 158 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई थी। यानी अभिषेक मनु सिंघवी हर साल तकरीबन 300 करोड़ रुपये अर्जित करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RS चुनाव में विपक्ष का समीकरण बिगाड़ेगी भाजपा, कांग्रेस को फिर लग सकता है झटका

पत्नी के पास डेढ़ सौ करोड़ के गहने

हलफनामे में सिंघवी और उनके परिवार की चल और अचल संपत्तियों का भी विस्तृत विवरण दिया गया है। इसमें बैंक डिपॉजिट, शेयर और म्यूचुअल फंड में निवेश, लोन और एडवांस, गाड़ियां, जूलरी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। दस्तावेज के अनुसार सिंघवी के पास 2.40 करोड़ रुपये के गहने है, जबकि उनकी पत्नी के नाम से 157.53 करोड़ रुपये के गहने दर्ज है। इसके अलावा सिंघवी के पास 25 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की पेंटिंग और आर्टवर्क भी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने राज्यसभा के लिए उतारे 6 उम्मीदवार, 2 राज्यों में चौंकाया; नेता हैरान

352 करोड़ के पर्सनल लोन

हलफनामे में अचल संपत्तियों के रूप में नई दिल्ली में स्थित रिहायशी प्रॉपर्टी का भी जिक्र है, जो सिंघवी और उनकी पत्नी के नाम पर हैं। इसमें बड़े पैमाने पर वित्तीय निवेश और अन्य चल संपत्तियों का भी उल्लेख किया गया है। दस्तावेज में यह भी दर्ज है कि सिंघवी ने करीब 353.32 करोड़ रुपये के पर्सनल लोन दिए हैं। वहीं उनकी पत्नी ने भी अलग से कंपनियों को लगभग 72.99 करोड़ रुपये के लोन दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव की आड़ में विधायी कार्य नहीं कर सकता EC, CJI कांत से क्यों बोले AM सिंघवी

कंप्यूटर, फर्नीचर का भी जिक्र

दिलचस्प बात यह है कि हलफनामे में “अन्य फिक्स्ड एसेट्स” के तहत घर और ऑफिस में इस्तेमाल होने वाले सामान का भी विस्तृत विवरण दिया गया है। इसमें एयर कंडीशनर, फर्नीचर, किचन अप्लायंसेज, कंप्यूटर और अन्य उपकरण शामिल हैं। इसमें एक कंप्यूटर की कीमत 163 रुपये दर्ज की गई है। हलफनामे के अनुसार सिंघवी पर 63 करोड़ रुपये से ज्यादा का आयकर बकाया भी दर्ज है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।