Cockroach Janta Party has found favour with former West Bengal CM Mamata Banerjee what did she say कॉकरोच जनता पार्टी की हुई चांदी, मिल गया बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी का साथ; क्या कहा?, India News in Hindi - Hindustan
More

कॉकरोच जनता पार्टी की हुई चांदी, मिल गया बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी का साथ; क्या कहा?

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर वायरल कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने की बात कही है। तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने इस बात की पुष्टि की ममता और अभिषेक बनर्जी ने कॉकरोचों को समर्थन दिया है।

Mon, 25 May 2026 04:56 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
कॉकरोच जनता पार्टी की हुई चांदी, मिल गया बंगाल की पूर्व CM ममता बनर्जी का साथ; क्या कहा?

Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमा रही कॉकरोच जनता पार्टी को तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का समर्थन मिला है। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे सांसद अभिषेक बनर्जी ने कॉकरोच जनता पार्टी को पूरा समर्थन देने की बात कही है। बता दें, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है इस पार्टी को आम आदमी पार्टी की तरफ से खुला समर्थन मिला हुआ है, लेकिन अभी तक मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ से कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में अगर पश्चिम बंगाल में हाल ही में सत्ता गंवाने वाली तृणमूल कांग्रेस इसे समर्थन देती है, तो यह कॉकरोच जनता पार्टी के लिए एक बड़ा बूस्ट साबित होगा।

ममता और अभिषेक बनर्जी द्वारा कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन देने का ऐलान उनकी पार्टी के सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने किया। सोमवार को सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखे एक पोस्ट में डेरेक ने तृणमूल कांग्रेस के दोनों नेताओं के साथ बैठक की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, "पूरा हफ्ता ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के साथ बैठकें हुई हैं। दोनों ही अच्छी लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हैं। उनका संकल्प मजबूत है... और हां, दोनों ने ही कॉकरोचों के प्रति अपनी पसंद और पूरा समर्थन भी व्यक्त किया है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी को लोकसभा में लगेगा झटका, करीबी दे सकती हैं इस्तीफा; BJP में जाएंगी?
ये भी पढ़ें:अपने कर्मों का फल भुगतना पड़ेगा, ममता बनर्जी ने किसे चेताया, कहा- हम उस दिन…

बता दें, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेरोजगार युवाओं को लेकर की गई कॉकरोच वाली टिप्पणी के बाद यह पूरा अभियान खड़ा हुआ था। 16 मई के बाद देखते ही देखते इस अभियान ने एक पार्टी का रूप ले लिया और उसके बाद फिर करीब 22 मिलियन लोग इसके साथ जुड़ गए। इस बीच पार्टी की वेबसाइट को भी बैन कर दिया गया और उनके एक्स अकाउंट को भी भारत में बंद कर दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक बनर्जी पर कसा शिकंजा, कोलकाता घर पर पहुंची पुलिस; जानें क्या है मामला
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी को लोकसभा में लगेगा झटका, करीबी दे सकती हैं इस्तीफा; BJP में जाएंगी?

देश की जनता के मुद्दों के उठाने की वजह से यह सोशल मीडिया का व्यंग्य जनता के बीच में काफी लोकप्रिय हो गया। इसके बाद इसे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और कल्याण बनर्जी का भी समर्थन मिला। हालांकि, कांग्रेस की शशि थरूर को छोड़कर अभी तक किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है। अब, जबकि ममता बनर्जी ने इसे अपना समर्थन दिया है, तो यह कॉकरोच जनता पार्टी के अभियान के लिए एक बड़ा अवसर है। क्योंकि ममता बनर्जी के साथ उनके करोड़ों कार्यकर्ता भी इस पार्टी के साथ जुड़ सकते हैं।