अगर किसी ने कोर्ट से पंगा लेने की कोशिश की तो... आखिर किस पर भड़क गए CJI सूर्यकांत
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि किसी को भी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि आप विधानसभा में कुछ भी बोल सकते हैं। अगर किसी ने कोर्ट के साथ पंगा लेने की कोशिश की, तो कानून अपना काम करेगा।

सीजेआई सूर्यकांत ने गुरुवार को राजस्थान के एक विधायक को कड़ी फटकार लगाई। दरअसल, विधायक ने विधानसभा में फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की पत्नी को बेल दिए जाने पर आपत्ति जताई थी। सीजेआई सूर्यकांत ने इस मामले में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी ने कोर्ट से पंगा लेने की कोशिश की तो कानून अपना काम करेगा। सीजेआई सूर्यकांत ने साफ किया कि कोई व्यक्ति विधानसभा में बोल रहा है, इसलिए उस पर ऐक्शन नहीं होगा, ऐसा नहीं हो सकता।
'लाइव लॉ' के अनुसार, सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच विक्रम भट्ट और श्वेतांबरी भट्ट की याचिका पर सुनवाई कर रही थी। यह मामला चीटिंग केस से जुड़ा हुआ है, जिसमें उनकी विक्रम भट्ट की पत्नी को कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके बाद गुरुवार को विक्रम भट्ट को भी जमानत मिल गई। जब बेंच बेल के ऑर्डर को लिखवा रही थी, तब सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ दवे ने कोर्ट को राजस्थान विधानसभा में इस मामले में किए गए कमेंट्स के बारे में अवगत करवाया।
एडवोकेट दवे ने कहा, ''जब अंतरिम जमानत दी गई, तब उन्होंने सवाल खड़े किए राजस्थान विधानसभा में की कैसे कोर्ट अंतरिम जमानत दे सकती है। इस पर सीजेआई ने जवाब दिया कि हमें पता है कि कैसे कड़े ऐक्शन लिए जाते हैं। सीजेआई ने आगे कहा कि सिर्फ इसलिए कि शिकायत राजस्थान से जुड़ी है, आप उन्हें प्रभावित नहीं कर सकते।
सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, ''किसी को भी गलतफहमी नहीं होनी चाहिए कि आप विधानसभा में कुछ भी बोल सकते हैं। अगर किसी ने कोर्ट के साथ पंगा लेने की कोशिश की, तो कानून अपना काम करेगा। बता दें कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी वी. भट्ट को तुरंत अंतरिम जमानत देने का आदेश दिया था। यह मामला राजस्थान के उदयपुर पुलिस ने एंटरप्रेन्योर और आईवीएफ स्पेशलिस्ट अजय मुर्डिया की शिकायत पर दर्ज किया था, जो अब फिल्म प्रोड्यूसर बन गए थे।




साइन इन