CJI Surya Kant outburst sparks uproar in NCERT Class 8 books sold out recalled NCERT में हड़कंप, CJI सूर्यकांत के गुस्से के बाद बिकी 8वीं की किताबें वापस बुलाईं, India News in Hindi - Hindustan
More

NCERT में हड़कंप, CJI सूर्यकांत के गुस्से के बाद बिकी 8वीं की किताबें वापस बुलाईं

किताब के चैप्टर 'The Role of the Judiciary in Our Society' में न्यायपालिका के सामने मौजूद चुनौतियों पर बात की गई है। इसमें लंबित मामले और भ्रष्टाचार की बातें शामिल हैं। अध्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद बुधवार को 'अनुचित सामग्री' के लिए NCERT ने माफी मांगी

Thu, 26 Feb 2026 08:06 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
NCERT में हड़कंप, CJI सूर्यकांत के गुस्से के बाद बिकी 8वीं की किताबें वापस बुलाईं

कक्षा आठ की पुस्तक में न्यायपालिका से जुड़े अध्याय को लेकर NCERT यानी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद में भी हलचल शुरू हो गई है। खबर है कि इस किताब को खरीदने वालों से संपर्क किया जा रहा है और नोटबुक वापस बुलाई जा रही है। हालांकि, इस पुस्तक को अब वापस ले लिया गया है और NCERT ने माफी भी मांगी है। बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने अध्याय पर कड़ी आपत्ति जताई थी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, NCERT काउंटर से सोमवार को किताब खरीदने वालों से मंगलवार और बुधवार को संपर्क किया गया। साथ ही उन्हें कॉपी वापस लौटाने के लिए कहा गया है। अखबार से बातचीत में काउंटर पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने बताया कि NCERT के एक अधिकारी ने उन्हें किताब खरीदने वालों से संपर्क करने और कॉपी वापस बुलाने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा, 'सोमवार को कुल 38 कॉपी बेची गईं थीं। तीन मामलों में कोई कॉन्टेक्ट नंबर नहीं था और UPI ID की मदद से बैंक से डिटेल मांगी जा रहीं हैं।' उन्होंने कहा कि मंत्रालय से किताबें वापस लेने का आदेश है। शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मंगलवार को NCERT बुक की कोई प्रति नहीं बेची गई है।

चैप्टर पर विवाद

किताब के चैप्टर 'The Role of the Judiciary in Our Society' में न्यायपालिका के सामने मौजूद चुनौतियों पर बात की गई है। इसमें लंबित मामले और भ्रष्टाचार की बातें शामिल हैं। अध्याय को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी के बाद बुधवार को 'अनुचित सामग्री' के लिए NCERT ने माफी मांगी और कहा कि संबंधित पुस्तक को उपयुक्त अधिकारियों के परामर्श से फिर से लिखा जाएगा।

स्कूल शिक्षा पाठ्यक्रम के लिए जिम्मेदार एनसीईआरटी ने अपनी वेबसाइट से पुस्तक हटाने के कुछ घंटों बाद ही पाठ्यपुस्तक का वितरण भी रोक दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'यह देखा गया कि संबंधित अध्याय में कुछ अनुचित पाठ्य सामग्री और निर्णय की त्रुटि अनजाने में शामिल हो गई है।' एनसीईआरटी ने कहा कि वह 'न्यायपालिका को सर्वोच्च सम्मान देता है और उसे भारतीय संविधान का संरक्षक तथा मौलिक अधिकारों का रक्षक मानता है'। उसने इस त्रुटि को पूरी तरह अनजाने में हुई गलती बताया।

CJI सूर्यकांत भड़के

प्रधान न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम पंचोली की पीठ ने एनसीईआरटी की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका के बारे में की गई 'आपत्तिजनक' टिप्पणियों का स्वत: संज्ञान लिया। यह कदम वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और अभिषेक सिंघवी की ओर से मामले की तत्काल सुनवाई के लिए विशेष उल्लेख किए जाने के बाद उठाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NCERT बुक से हटेगा 'न्यायपालिका' वाला अध्याय, CJI ने जताई थी आपत्ति
ये भी पढ़ें:न्यायपालिका को बदनाम नहीं करने दूंगा, NCERT के नए सिलेबस को लेकर भड़के CJI
ये भी पढ़ें:कुछ बड़े लोग सुबह अखबार पढ़ते हैं और शाम को याचिका दाखिल कर देते हैं, CJI भड़के

प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने एनसीईआरटी की कक्षा आठ की पाठ्यपुस्तक में न्यायिक भ्रष्टाचार से संबंधित अध्याय पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि किसी को भी न्यायपालिका को बदनाम करने या उसकी निष्पक्षता और गरिमा को ठेस पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

NCERT
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।