BJP state chief Rajeev Chandrasekhar declares assets of over Rs 93 crore केरल भाजपा अध्यक्ष के पास कितनी संपत्ति, हलफनामे में दिया ब्यौरा; पत्नी भी करोड़ों की मालकिन, India News in Hindi - Hindustan
More

केरल भाजपा अध्यक्ष के पास कितनी संपत्ति, हलफनामे में दिया ब्यौरा; पत्नी भी करोड़ों की मालकिन

केरल विधानसभा चुनाव में नेमोम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को 93 करोड़ रुपए से अधिक की चल और अचल संपत्ति घोषित की।

Sat, 21 March 2026 10:39 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरम
share
केरल भाजपा अध्यक्ष के पास कितनी संपत्ति, हलफनामे में दिया ब्यौरा; पत्नी भी करोड़ों की मालकिन

केरल विधानसभा चुनाव में नेमोम निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को 93 करोड़ रुपए से अधिक की चल और अचल संपत्ति घोषित की। चंद्रशेखर नौ अप्रैल को होने वाले चुनावों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता और राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी और कांग्रेस के के एस सबरीनाधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र जमा किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस दौरान चंद्रशेखर के साथ मौजूद थे।

पत्नी के पास इतनी संपत्ति
नामांकन पत्र के साथ दाखिल किए गए हलफनामे के अनुसार, चंद्रशेखर की चल संपत्ति 78.81 करोड़ रुपए से अधिक की है। जबकि उनकी पत्नी के पास 18.10 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। इनमें नकद राशि, बैंकों, गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सहकारी समितियों में जमा राशि, साथ ही बांड, डिबेंचर, शेयर, कंपनियों/म्यूचुअल फंड की यूनिट और अन्य वित्तीय साधनों में निवेश शामिल हैं। चंद्रशेखर की चल संपत्तियों में कर्नाटक में पंजीकृत और 1994 में 10,000 रुपये में खरीदी गई 1942 मॉडल की रेड इंडियन स्काउट बाइक, साथ ही आभूषण, सोना और अन्य मूल्यवान वस्तुएं शामिल हैं, जिनका मूल्य 3.58 करोड़ रुपए से अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईद के दिन ईरान का बड़ा हमला, अल-अक्सा मस्जिद के करीब गिरी मिसाइल; नहीं हुई नमाज
ये भी पढ़ें:यह उनका कल्चर, भाजपा पर क्यों भड़की TMC उम्मीदवार; लगाया बड़ा आरोप
ये भी पढ़ें:असम के सीएम को दी थी गोली मारने की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; कौन है युवक?

अचल संपत्ति कितनी
भाजपा नेता की अचल संपत्ति 15.07 करोड़ रुपए से अधिक की है, जिसमें बेंगलुरु में उनके द्वारा अर्जित संपत्ति भी शामिल है। चंद्रशेखर पर 107 करोड़ रुपए से अधिक की देनदारी है, जबकि उनकी पत्नी पर 1.62 करोड़ रुपए का कर्ज है। इसमें बैंकों, वित्तीय संस्थानों और अन्य स्रोतों से लिए गए ऋण शामिल हैं। 2024-25 के आयकर रिटर्न के अनुसार चंद्रशेखर की कुल आय 92,91,633 रुपये थी, जबकि उनकी पत्नी की आय 60,50,168 रुपए थी।