BJP ally in NDA TDP Leader fear for Cockroach Janta Party linked to youth talks about policies कॉकरोच जनता पार्टी पर टेंशन में BJP के साथी दल, युवाओं के गुस्से और पॉलिसी पर चिंता, India News in Hindi - Hindustan
More

कॉकरोच जनता पार्टी पर टेंशन में BJP के साथी दल, युवाओं के गुस्से और पॉलिसी पर चिंता

कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया पर उभार को लेकर सत्ताधारी दलों के बीच टेंशन है। लोगों तक भी पहुंचने लगी है। केंद्र में भाजपा की सहयोगी और आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी टीडीपी ने इसको लेकर चिंता जताई है।

Sun, 24 May 2026 09:18 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, अमरावती
share
कॉकरोच जनता पार्टी पर टेंशन में BJP के साथी दल, युवाओं के गुस्से और पॉलिसी पर चिंता

कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया पर उभार को लेकर सत्ताधारी दलों के बीच टेंशन है। लोगों तक भी पहुंचने लगी है। केंद्र में भाजपा की सहयोगी और आंध्र प्रदेश में सत्ताधारी टीडीपी ने इसको लेकर चिंता जताई है। टीडीपी के प्रदेश अध्यक्ष पल्ला श्रीनिवास राव ने रविवार को कहाकि इस आंदोलन को देखकर ऐसा लगता है कि हमें अपनी नीतियों में बदलाव करना होगा। राव ने इस बात पर जोर दिया कि पीएम मोदी और टीडीपी सुप्रीमो चंद्रबाबू नायडू हमेशा युवाओं के बारे में सोचते रहते हैं। उनकी नीतियां नौकरी देने, आर्थिक विकास, डिजिटिल इंडिया के साथ-साथ निवेश को आकर्षित करने की तरफ हैं।

हमारे नीति-निर्माता देंगे ध्यान
राव ने आगे कहाकि मैंने सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी के उभार के बारे में सुना है। यह युवाओं के दम पर उभर रहा है। उन्होंने आगे कहाकि हम अपने नीति-निर्माताओं का ध्यान इस तरफ दिलाएंगे। टीडीपी नेता ने कहाकि जो भी समस्याएं उठाई जा रही हैं, खासतौर पर कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा, इन सभी पर विचार किया जाएगा। इसके बाद राव से सवाल पूछा गया कि क्या आप भी कॉकरोच पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके पर विदेशी सहयोग के आरोपों से सहमत हैं?

विदेशी ताकतों के बहकावे में न आएं युवा
इसके जवाब में टीडीपी नेता ने कहाकि हमारे नीति-निर्माता लगातार ध्यान दे रहे हैं कि अधिक से अधिक नौकरियां मिलें। लेकिन युवाओं को सावधान रहना चाहिए कि वह विदेशी ताकतों के बहकावे में न आएं। इस तरह की चीजें उनके लिए खतरनाक हो सकती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘देखिए, बेरोजगारी और कुछ बयान शायद इसको भड़का सकते हैं। उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के एक बयान का उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने नकली डिग्री धारकों के बारे में बात करते समय ‘कॉकरोच’ और ‘परजीवी’ शब्दों का प्रयोग किया था।

यहां निकली कॉकरोच रैली
गौरतलब है कि मदुरै और विलुपुरम में रविवार को सैकड़ों युवा सड़कों पर उतर आए और तमिलनाडु में अपनी तरह की पहली ‘कॉकरोच रैली’ निकाली। यह प्रदर्शन बेरोजगारी और सुप्रीम कोर्ट के एक वरिष्ठ न्यायाधीश की ओर से हाल में बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से किए जाने के घटनाक्रम का विरोध जताने के लिए आयोजित किया गया था। मदुरै में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने संयुक्त रूप से ‘कॉकरोच रैली’ निकाली। इस रैली को ‘कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी)’ के समर्थकों का भरपूर समर्थन मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फलता में भाजपा की जीत पर भड़कीं ममता, कहा-वोट लूटे गए; ईवीएम पर फूटा गुस्सा
ये भी पढ़ें: दिल्ली जिमखाना क्लब खाली करने आदेश के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे सदस्य
ये भी पढ़ें:जहर ऐसा काटने से मर जाए हाथी, लेकिन ममता से भरी; मादा किंग कोबरा की कहानी


सोशल मीडिया पर पॉपुलर
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी सोशल मीडिया पर खासी पॉपुलर है। इंस्टाग्राम पर, सीजेपी के फॉलोअर्स का आंकड़ा 2.05 करोड़ पार कर चुका है। इसके साथ ही वह, सत्तारूढ़ भाजपा, जिसके मेटा के स्वामित्व वाले मंच पर लगभग 91 लाख फॉलोअर्स हैं और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस, जिसके लगभग 1.34 करोड़ फॉलोअर्स हैं, से काफी आगे निकल गई है।