Big chaos ahead of Bakrid in Mumbai residential society over shed for goats सोसायटी में कुर्बानी के लिए रखे गए थे बकरे? बकरीद से पहले मुंबई में बवाल; पूरा मामला क्या, India News in Hindi - Hindustan
More

सोसायटी में कुर्बानी के लिए रखे गए थे बकरे? बकरीद से पहले मुंबई में बवाल; पूरा मामला क्या

मुंबई में बकरीद से पहले खासा बवाल मच गया। मामला मीरा रोड स्थित पूनम स्टेट क्लस्टर-1 का है। बताया जाता है कि यहां पर सोसायटी के अंदर कुर्बानी के लिए बकरे लाए जा रहे थे। इसको लेकर यहां के निवासियों ने आपत्ति जताई।

Tue, 26 May 2026 08:52 PMDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share
सोसायटी में कुर्बानी के लिए रखे गए थे बकरे? बकरीद से पहले मुंबई में बवाल; पूरा मामला क्या

मुंबई में बकरीद से पहले खासा बवाल मच गया। मामला मीरा रोड स्थित पूनम स्टेट क्लस्टर-1 का है। बताया जाता है कि यहां पर सोसायटी के अंदर कुर्बानी के लिए बकरे लाए जा रहे थे। इसको लेकर यहां के निवासियों ने आपत्ति जताई। इनका कहना था कि हाई कोर्ट का आदेश है कि रहवासी इलाके में बिना अनुमति कुर्बानी नहीं दी जा सकती। इसकी शुरुआत सोमवार को ही हुई थी, जब सोसायटी परिसर में 25 बकरियां लाई गईं और उन्हें एक अस्थायी टीन शेड में रखा गया।

सोसायटी में शुरू हो गया विरोध
इसको लेकर सोसायटी में रहने वालों ने विरोध शुरू कर दिया। इन लोगों का आरोप था कि यह टीन शेड बनाने से पहले यहां के लोगों से बात भी नहीं की गई। इनका यह भी कहना था कि सोसायटी में बिना किसी आधिकारिक मीटिंग के ही इसे तैयार कर दिया गया। कुछ निवासियों ने कहाकि यहां पर बकरों की मौजूदगी से काफी परेशानी हो रही है। स्थानीय भाजपा नेताओं, हिंदू संगठनों और रहवासियों की शिकायतों के बाद सिविक बॉडी के अधिकारियों ने अस्थायी शेड को गिरा दिया।

रात में बढ़ा विवाद
हालांकि सोमवार रात फिर विवाद बढ़ गया। अस्थायी टीनशेड हटाए जाने के बाद भी बकरे सोसायटी के परिसर में ही रह गए थे। इसी दौरान तेज बहस और झगड़े के बीच एक अज्ञात व्यक्ति ने ब्लेड से एक युवक पर हमला बोल दिया। इस हमले में वह युवक घायल हो गया। बाद में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया। इसके बाद सोसायटी के बाहर सुरक्षा की कड़ी कर दी गई, ताकि मामला आगे न बढ़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोशल मीडिया पर फॉलोवर बनाइए बोनस पाइए, इस कंपनी के क्रेजी ऑफर से सब हैरान
ये भी पढ़ें:कॉकरोच जनता पार्टी संग हरियाणा के वकील ने कर दिया खेला, चुनाव आयोग में ठोका दावा
ये भी पढ़ें:ममता बनर्जी की TMC में बहुत बड़ी टूट के आसार, भाजपा में जा सकते हैं 18 सांसद

पदाधिकारियों ने क्या कहा
सोसायटी के पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सोसायटी परिसर के अंदर कुर्बानी देने के लिए किसी तरह की इजाजत नहीं ली गई थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि यह अस्थायी टीनशेड सिर्फ बकरियों को वहां पर रखने के लिए बनाया गया था। वहीं, मंगलवार को यहां के निवासियों ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। इस दौरान इन लोगों ने हाई कोर्ट के आदेश का हवाला दिया। निवासियों का कहना है कि किसी रहवासी इलाके में बिना इजाजत कुर्बानी पर हाई कोर्ट ने पाबंदी लगा रखी है।