Bellur Dwarakanath astrologer of DK Shivakumar says he had wonderful stars 'मुझसे बात किए बिना कहीं नहीं जाते', डीके शिवकुमार के CM बनने पर क्या बोले उनके ज्योतिषी, India News in Hindi - Hindustan
More

'मुझसे बात किए बिना कहीं नहीं जाते', डीके शिवकुमार के CM बनने पर क्या बोले उनके ज्योतिषी

ज्योतिषी बेल्लूर द्वारकानाथ ने डीके शिवकुमार को लेकर आगे कहा, ‘मुझसे बात किए बिना वह कहीं नहीं जाते। हर सुबह, हफ्ते में कम से कम तीन दिन वह मुझसे जरूर बात करते हैं। मैं भी उनसे बातचीत करता हूं। मुझे उनसे बहुत लगाव है।’

Fri, 29 May 2026 07:37 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
'मुझसे बात किए बिना कहीं नहीं जाते', डीके शिवकुमार के CM बनने पर क्या बोले उनके ज्योतिषी

कर्नाटक के निवर्तमान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के ज्योतिषी बेल्लूर द्वारकानाथ ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, ‘जब शिवकुमार कई साल पहले मेरे पास आए थे, तब उनकी कुंडली और ग्रह-नक्षत्र बेहद मजबूत थे। निस्संदेह, भगवान उन्हें मुख्यमंत्री का पद पहले ही दे सकते थे, कम से कम एक साल पहले। मुझे यह स्वीकार करते हुए दुख हो रहा है कि यह पिछले साल नहीं हो पाया, लेकिन अब समय आ गया है। भले ही देरी हुई हो, लेकिन भगवान किसी के साथ अन्याय नहीं करते। उन्हें वही मिला है, जिसकी उन्हें इच्छा थी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM को सिर्फ सरकार बचाने की चिंता; CBSE OSM टेंडर प्रक्रिया पर भड़के राहुल गांधी

ज्योतिषी बेल्लूर द्वारकानाथ ने डीके शिवकुमार को लेकर आगे कहा, 'मुझसे बात किए बिना वह कहीं नहीं जाते। हर सुबह, हफ्ते में कम से कम तीन दिन वह मुझसे जरूर बात करते हैं। मैं भी उनसे बातचीत करता हूं। मुझे उनसे बहुत लगाव है। मैं उन्हें बेटे की तरह मानता हूं। दिल से वह बहुत अच्छे इंसान हैं। हो सकता है कि वह बाहर से सख्त, घमंडी या कठोर नजर आते हों, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। सच्चाई यह है कि वह बेहद दयालु व्यक्ति हैं।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंत ने छोड़ दी LSG की कप्तानी, शुभेंदु के मंत्री की बाइक पर बवाल; टॉप-5 खबरें

कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव पर क्या बोले

वहीं, डीके शिवकुमार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में नेतृत्व में बदलाव या नई कैबिनेट के गठन को लेकर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि यही तय करने के लिए शनिवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। शिवकुमार ने दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस आलाकमान के साथ चर्चा अभी भी जारी है और सभी विधायकों को बैठक के लिए बेंगलुरु में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल गटकने वाली सुपर बाइक चलाते दिखे शुभेंदु के मंत्री, वायरल वीडियो पर बवाल

शिवकुमार ने कहा, 'सब कुछ आलाकमान के निर्देश के अनुसार ही हो रहा है। अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है। कल हमने सीएलपी की बैठक बुलाई है। हमारे केंद्रीय नेता आएंगे। हमें अपने आलाकमान के साथ चर्चा करनी है। हमने सभी विधायकों से बेंगलुरु में मौजूद रहने को कहा है। इसके अलावा, और कुछ नहीं है।' ये घटनाक्रम मुख्यमंत्री सिद्दारमैया की ओर से अपने पद से इस्तीफा देने के एक दिन बाद सामने आए हैं, जिससे कांग्रेस शासित इस राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।