Bangladesh Delighted by BJP Victory in West Bengal What Did the BNP MP Say शुभेंदु अधिकारी मदद करेंगे, ममता बनर्जी थीं बड़ी रुकावट; बंगाल में भाजपा की जीत से खुश बांग्लादेश, India News in Hindi - Hindustan
More

शुभेंदु अधिकारी मदद करेंगे, ममता बनर्जी थीं बड़ी रुकावट; बंगाल में भाजपा की जीत से खुश बांग्लादेश

पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां जारी हैं। 9 अप्रैल को रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुनेगी।

Wed, 6 May 2026 11:37 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share
शुभेंदु अधिकारी मदद करेंगे, ममता बनर्जी थीं बड़ी रुकावट; बंगाल में भाजपा की जीत से खुश बांग्लादेश

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर बांग्लादेश सरकार खुश नजर आ रही है। पड़ोसी मुल्क ने उम्मीद जताई है कि अब बंगाल और बांग्लादेश के रिश्ते बेहतर होंगे। तीस्ता बैराज समझौते को लेकर कहा है कि इसे आगे बढ़ाने में नई सरकार मदद करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को समझौते में रुकावट बताया है।

बांग्लादेश में सत्तारूढ़ BNP यानी बांग्लादेशी नेशनलिस्ट पार्टी नेता और सांसद अजीजुल बारी हेलाल ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, 'मैं स्तब्ध हूं कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक सत्ता में रहने के बाद टीएमसी को भारी हार का सामना करना पड़ा। मैं विजेता, शुभेंदु अधिकारी की भाजपा को बधाई देता हूं। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की यह जीत सुनिश्चित करेगी कि पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश सरकार के बीच संबंध पहले की तरह ही अच्छे बने रहें... मुझे उम्मीद है कि भारत और बांग्लादेश के बीच एक शांतिपूर्ण संबंध बनेगा...।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शुभेंदु अधिकारी के अलावा बंगाल के ये 5 नेता भी गेमचेंजर, सत्ता पलट कर लिया दम

'शुभेंदु अधिकारी करेंगे मदद'

बीएनपी के सूचना सचिव ने कहा, '"पहले, हमने देखा कि ममता बनर्जी वास्तव में तीस्ता बैराज स्थापित करने में बाधा थीं। अब, मेरी राय में, चूंकि सुवेंदु के नेतृत्व में भाजपा ने चुनाव जीता है, इसलिए तीस्ता बैराज समझौता, जिसकी बांग्लादेश सरकार और मोदी सरकार को बहुत इच्छा थी, उसमें शुभेंदु की तरफ से मदद की जाएगी...।'

उन्होंने कहा, 'हमारे अच्छे संबंध हैं। वैचारिक रूप से, हम अलग हैं, लेकिन कुछ मुद्दों पर हम काफी एकजुट हैं, जैसे तीस्ता बैराज और बांग्लादेश और भारत के बीच सामान्य संबंध...।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 मई को टैगोर जयंती पर होगा शपथ ग्रहण, दिल्ली जा सकते हैं शुभेंदु; कौन होगा CM

पश्चिम बंगाल की नई सरकार

पश्चिम बंगाल में चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां जारी हैं। 9 अप्रैल को रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर शपथ ग्रहण समारोह होने जा रहा है। हालांकि, अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में किसे चुनेगी। इस रेस में सबसे आगे भवानीपुर और नंदीग्राम से जीतने वाले शुभेंदु अधिकारी माने जा रहे हैं। उन्होंने लगातार दूसरी बार सीएम बनर्जी को हराया है।

वहीं, इस रेस में दिलीप घोष, आसएसएस नेता उत्पल महाराज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य का नाम भी है। वहीं, अटकलें हैं कि भाजपा महिला सीएम के तौर पर अग्निमित्रा पॉल और रूपाली गांगुली जैसे नामों पर विचार कर सकती है। बहरहाल, अब तक भाजपा ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तृणमूल उखाड़ने आया हूं, कैसे शाह ने शुभेंदु के साथ ममता से भवानीपुर छीना

चुनाव के नतीजे

मंगलवार को भाजपा की सीटों की संख्या बढ़कर 207 हो गई। राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा की सीटों की यह संख्या राजारहाट-न्यू टाउन सीट पर वोटों की दोबारा गिनती होने के बाद पार्टी को मिली जीत के कारण हुई। यह अतिरिक्त सीट तब मिली जब भाजपा उम्मीदवार पीयूष कनोडिया ने वोटों की दोबारा गिनती होने के बाद, तृणमूल कांग्रेस के दो बार के विधायक तापस चटर्जी को महज 309 वोटों के मामूली अंतर से हरा दिया।