attacker of Abhishek Banerjee turned out to be close to TMC leader Lovely Maitra mamata banerjee suvendu adhikari अभिषेक बनर्जी पर हुए अटैक मामले में नया ट्विस्ट, पूर्वTMC विधायक के करीबी निकले हमलावर, India News in Hindi - Hindustan
More

अभिषेक बनर्जी पर हुए अटैक मामले में नया ट्विस्ट, पूर्व TMC विधायक के करीबी निकले हमलावर

Abhishek Banerjee: TMC सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले आरोपियों का संबंध तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक से निकला है। गिरफ्तार किए गए पांचों लोग टीएमसी से पूर्व विधायक लवली मैत्रा के करीबी बताए जा रहे हैं। मैत्रा ने इस बार भाजपा की रूपा गांगुली के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

Sun, 31 May 2026 02:39 PMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
अभिषेक बनर्जी पर हुए अटैक मामले में नया ट्विस्ट, पूर्व TMC विधायक के करीबी निकले हमलावर

Abhishek Banerjee Update: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के ऊपर हुए हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। तृणमूल कांग्रेस के सांसद के ऊपर हमले के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच लोग टीएमसी की पूर्व विधायक और इस बार प्रत्याशी रहीं लवली मैत्रा के करीबी हैं। लवली मैत्रा 2021 विधानसभा चुनाव में सोनारपुर दक्षिण से सीट से जीतकर आई थीं। इस बार भी तृणमूल कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया था, लेकिन वह भाजपा की रूपा गांगुली के सामने हार गईं।

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, बंगाल पुलिस ने बनर्जी के ऊपर हुए हमले के वीडियो के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान तपन मैती, निर्मल्य सेनगुप्ता उर्फ जॉय, काजल दास, देबासिस दत्ता और आकाश गायन के गयान के रूप में हुई है। सूत्रों के मुताबिक निर्मल्य और तपन को टीएमसी की पूर्व विधायक और अंतिम विधानसभा चुनाव में रूपा गांगुली से चुनाव हारने वाली लवली मैत्रा के करीबी हैं। इसके अलावा पुलिस ने काजल दास और देबासिस दत्ता के तार भी टीएमसी की पूर्व विधायक के जुड़े बताए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पताल CEO को धमकाते हुए ममता का ऑडियो वायरल, अभिषेक बनर्जी केस में राजनीति तेज

अभिषेक बनर्जी पर हमला करने का कोई कारण नहीं: हमलावर की मां

इन सब में सबसे बड़ा नाम आकाश गयान का है। उसके परिवार के मुताबिक उनका बेटा टीएमसी का नियमित कार्यकर्ता था और वह इस चुनाव में लगातार टीएमसी की बूथ लेवल मीटिंग्स में जाता रहता था। आकाश की मां के मुताबिक, शनिवार दोपहर की घटना के बाद वह हमेशा की तरह ही घर आया और खाना खाकर मैदान में फुटबॉल खेलने के लिए चला गया। इसके बाद रात में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, पुलिस ने अभी तक परिवार को आकाश की गिरफ्तारी का कोई कारण नहीं बताया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:अभिषेक पर हमला INDIA गठबंधन के लिए बनेगा संजीवनी? ममता बनर्जी के साथ आया विपक्ष

बता दें, शनिवार को टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी चुनावी हिंसा में मारे गए कार्यकर्ता के घर जा रहे थे। इसी दौरान उन पर हमला हो गया था। उनके ऊपर अंडे और पत्थर फेंके गए। साथ में मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने हेलमेट पहना कर उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन इसके बाद भी कुछ लोगों ने उन्हें खींच लिया और उनके साथ मारपीट की। इस झूमा झटकी में बनर्जी की शर्ट भी फट गई। इसके बाद भी वह कार्यकर्ता के घर पहुंचे और उसके परिवार के साथ वक्त निकाला।

अभिषेक बनर्जी समेत टीएमसी के तमाम नेताओं ने इस घटना का आरोप भाजपा के ऊपर लगाया। दूसरी तरफ भाजपा ने पलटवार करते हुए इसे लोगों के 15 साल गुस्से का नतीजा बताया। हालांकि, अब शुरुआती जांच में अलग ही कहानी निकलकर सामने आ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी जैसे दिग्गज नेता के ऊपर हमले के आरोप टीएमसी के पूर्व कार्यकर्ताओं के ऊपर ही लग रहे हैं ऐसे में तृणमूल कांग्रेस के अंदर ही असंतोष की बात एक बार फिर से सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि अभिषेक पर हमला करने के पीछे की क्या वजह थी।