Angel chakma racist killing rahul gandhi react says Hate does not appear overnight वरना देश 'मृत समाज' बन जाएगा! एंजेल चकमा की हत्या पर राहुल गांधी भड़के, India News in Hindi - Hindustan
More

वरना देश 'मृत समाज' बन जाएगा! एंजेल चकमा की हत्या पर राहुल गांधी भड़के

Angel chakma racist killing: नस्लभेदी हमले में मारे गए त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा को लेकर देशभर में बवाल है। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इसे हेट क्राइम कहा और तीखा बयान दिया कि नफरत एक रात में पैदा नहीं होती।

Mon, 29 Dec 2025 02:25 PMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
वरना देश 'मृत समाज' बन जाएगा! एंजेल चकमा की हत्या पर राहुल गांधी भड़के

Angel chakma racist killing: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देहरादून में त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा और उनके भाई माइकल पर हुए हमले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे एंजेल को आरोपियों ने पहले चीनी कहकर चिढ़ाया था, विरोध करने पर चाकू गोदकर हत्या कर दी। राहुल गांधी ने इस नस्लभेदी हत्याकांड को भयानक हेट क्राइम बताया। उन्होंने कहा कि नफरत एक रात में पैदा नहीं होती, बल्कि वर्षों से इसे लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि आज युवाओं को जहरीले कंटेंट और गैर-जिम्मेदाराना नैरेटिव्स के जरिए नफरत सिखाई जा रही है और इसे सत्ताधारी भाजपा के नफरत फैलाने वाले नेतृत्व द्वारा सामान्य बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समाज ने आंखें मूंदे रखीं, तो देश एक “मृत समाज” बन जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एंजेल के हत्यारे पर 25 हजार के इनाम से भड़के टिपरा मोथा चीफ, कहा- 10 लाख देंगे
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में एंजेल की हत्या के लिए कांग्रेस सांसद ने RSS को बता दिया जिम्मेदार
ये भी पढ़ें:चीनी कहकर एंजेल चकमा को गोदने वाला नेपाली निकला, त्रिपुरा से उत्तराखंड तक बवाल

गाली-गलौज नहीं प्रेम और सम्मान को बढ़ावा

उन्होंने लिखा कि भारत डर और गाली-गलौज से नहीं, बल्कि सम्मान, प्रेम और विविधता से बना है। हमें यह सोचना होगा कि हम अपने देश को किस दिशा में जाने दे रहे हैं, जहां अपने ही नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा है।

एंजेल चकमा हत्याकांड पर राहुल गांधी का बयान

परिवार के प्रति गहरी संवेदना

राहुल गांधी ने एंजेल चकमा के परिवार, त्रिपुरा और पूरे पूर्वोत्तर के लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा, “हम आपको अपने भारतीय भाई-बहन कहने पर गर्व महसूस करते हैं।” उन्होंने समाज से नफरत के खिलाफ खड़े होने और एकजुटता दिखाने की अपील की।

टिपरा मोथा ने हत्यारे पर 10 लाख इनाम रखा

गौरतलब है कि एंजेल हत्याकांड में उत्तराखंड पुलिस दो नाबालिग समेत पांच आरोपियों को पकड़ चुकी है। मुख्य आरोपी फरार है। जिसके नेपाल भाग जाने की आशंका है। पुलिस ने नेपाल से मदद मांगी है। दूसरी तरफ टिपरा मोथा भी इस हिंसा पर आगबबूला है। पार्टी चीफ किशोर माणिक्य देबबर्मा ने आरोपी पर 25 हजार बाउंटी को त्रिपुरा समाज का मजाक बताया। उन्होंने ऐलान किया है कि हत्यारे का सुराग लगाने वाले को 10 लाख रुपए हम देंगे