Amid Iran war panic grips Oman Indian ship attacked 3 killed ईरान युद्ध के बीच ओमान में दहशत, भारतीय शिप पर भीषण हमला; 3 की मौत, India News in Hindi - Hindustan
More

ईरान युद्ध के बीच ओमान में दहशत, भारतीय शिप पर भीषण हमला; 3 की मौत

ओमान में दो शिप में आग लगने से कम से कम तीन भारतीयों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ईरान के हमलों की वजह से जहाजों में आग लग गई। चालक दल के अन्य लोग भी घायल हुए हैं जिन्हें शिप से निकाल लिया गया है। 

Tue, 3 March 2026 07:04 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान युद्ध के बीच ओमान में दहशत, भारतीय शिप पर भीषण हमला; 3 की मौत

इजरायल और अमेरिका के हमले और सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान ने ओमान की समुद्री सीमा में तो जहाजों पर हमला कर दिया। इसमें कम से कम तीन भारतीयों की भी मौत हो गई है। इसके अलावा 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। ओमान में भारतीय दूतावास ने इस बात की पुष्टि की है। दूतावास ने कहा है कि एमकेडी व्योम में सवार तीन भारतीयों की मौत हो गई। ओमान के प्रशासन के साथ मिलकर शिप से भारतीयों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि एमकेडी व्योम पर मारशैल आइलैंड्स का ध्वज लगा हु था। यह मस्कट से करीब 52 नॉटिकल माइ्ल्स की दूरी पर था। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चालक दल के शेष 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने एमकेडी वीवाईओएम नामक जहाज पर सवार भारतीय चालक दल के सदस्य की मृत्यु पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान ने बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहाज गुजरे तो लगा देंगे आग; भारत को भी झटका

सरकारी संवाद एजेंसी ओमान न्यूज एजेंसी के अनुसार, टक्कर के कारण मुख्य इंजन कक्ष में विस्फोट के बाद आग लग गई, जिससे चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। उसने कहा कि समुद्री सुरक्षा केंद्र के समन्वय से, पनामा गणराज्य के झंडे वाले वाणिज्यिक पोत एमवी सैंड के माध्यम से टैंकर के चालक दल के 21 सदस्यों को सुरक्षित निकाला गया। इनमें 16 भारतीय, चार बांग्लादेशी और एक यूक्रेनी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजरायल को समर्थन के लिए 'ग्रेट फ्रेंड' को धन्यवाद; PM से बातचीत के बाद नेतन्याहू

ओमान न्यूज एजेंसी ने कहा कि ओमान की 'रॉयल नेवी' का एक पोत क्षतिग्रस्त टैंकर की स्थिति पर नजर रख रहा है और उस समुद्री क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को आवश्यक नौवहन संबंधी चेतावनी जारी कर रहा है। टैंकर में 59,463 मीट्रिक टन माल लदा था। एक दिन पहले, होर्मुज जलडमरूमध्य में एक अन्य तेल टैंकर पर हमला हुआ था। एमवी स्काईलाइट नामक टैंकर पर हमले में चालक दल के चार सदस्य घायल हो गए। चालक दल के सदस्यों में भारत और ईरान के नागरिक हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल जंग का असर: एक दिन में दोगुना हुआ गैस टैंकरों का किराया

सोमवार को ओमान में भारतीय मिशन ने कहा कि वह स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में है, जो एमवी स्काईलाइट घटना के बाद चालक दल के लापता सदस्यों की तलाश के लिए खोज अभियान चला रहे हैं। बताया जा रहा है कि चालक दल के लापता दो सदस्यों में से एक भारतीय नागरिक है।

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

पश्चिम एशिया में जंग के हालात से सोमवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया। होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल एवं गैस टैंकर की आवाजाही प्रभावित होने से दाम में तेजी आई है।

अमेरिकी तेल की कीमतें 7.6 प्रतिशत बढ़कर 72.12 डॉलर प्रति बैरल हो गईं, जबकि अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 8.6 प्रतिशत बढ़कर 79.11 डॉलर प्रति बैरल हो गई। यूरोप में प्राकृतिक गैस वायदा की कीमतों में 40 प्रतिशत से अधिक की उछाल आया। इसका कारण एलएनजी की एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता कतर ने संघर्ष के कारण उत्पादन रोक दिया है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।