Why Iran seize an Indian-bound ship near Hormuz IRGC responded know everything ईरान ने होर्मुज के पास भारत जा रहे जहाज को क्यों जब्त किया? IRGC का आ गया जवाब, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

ईरान ने होर्मुज के पास भारत जा रहे जहाज को क्यों जब्त किया? IRGC का आ गया जवाब

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत जा रहे एक मालवाहक जहाज समेत दो जहाजों को जब्त कर लिया है। ईरानी अधिकारियों ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि दोनों जहाज समुद्री नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और नौसेना के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे।

Wed, 22 April 2026 08:05 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान ने होर्मुज के पास भारत जा रहे जहाज को क्यों जब्त किया? IRGC का आ गया जवाब

ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने होर्मुज स्ट्रेट में भारत जा रहे एक मालवाहक जहाज समेत दो जहाजों को जब्त कर लिया है। ईरानी अधिकारियों ने इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि दोनों जहाज समुद्री नियमों का उल्लंघन कर रहे थे और नौसेना के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे। ईरानी अधिकारियों ने आगे कहा कि दोनों जहाज नेविगेशन सिस्टम में हेरफेर कर समुद्री सुरक्षा को खतरे में डाल रहे थे।

सरकारी प्रसारक प्रेस टीवी और आईआरजीसी के बयान के अनुसार, जब्त किए गए जहाजों की पहचान 'एमएससी फ्रांसेस्का' (पनामा फ्लैग्ड) और 'एपामिनोंडास' (लाइबेरिया फ्लैग्ड) के रूप में की गई है। इनमें से 'एपामिनोंडास' दुबई के जेबेल अली बंदरगाह से रवाना होकर गुजरात जा रहा था। आईआरजीसी ने दावा किया कि दोनों जहाज बिना जरूरी अनुमति के संचालित हो रहे थे और नौसेना के निर्देशों की अनदेखी कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत आ रहे जहाज को ईरान ने किया जब्त, ले गया वापस; होर्मुज में तनाव बढ़ा

आईआरजीसी नौसेना ने अपने बयान में कहा कि होर्मुज में दो उल्लंघनकारी जहाजों को पहचाना और रोका गया। इन जहाजों को आईआरजीसी नौसेना द्वारा अपने कब्जे में लेकर ईरानी तट की ओर ले जाया जा रहा है। अधिकारियों ने दोहराया कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस मार्ग में समुद्री सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसी भी खतरे वाली गतिविधि से सख्ती से निपटा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लाइट बंद की और…US नेवी की आंखों में धूल झोंक होर्मुज से 2 टैंकर निकाल लाया ईरान

शिपिंग डेटा के मुताबिक, जब्त किए गए जहाजों में से एक सीधे भारत के व्यापार मार्ग से जुड़ा था, जिससे भारतीय आपूर्ति श्रृंखला और माल ढुलाई पर संभावित असर की आशंका जताई जा रही है। ईरान और ओमान तटों के पास हाल में हुई गोलीबारी की घटनाओं के बाद यह जब्ती हुई है। बता दें कि यह घटना अमेरिका-ईरान तनाव और हाल के सीजफायर के बावजूद हुई है, जिससे क्षेत्र में जहाजरानी सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।