US Israeli strike kills 48 Iranian leaders Claims Donald Trump अमेरिकी-इजरायली बमबारी में मारे गए ईरान के 48 नेता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी, International Hindi News - Hindustan
More

अमेरिकी-इजरायली बमबारी में मारे गए ईरान के 48 नेता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

मिडिल ईस्ट में इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच जंग जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि बमबारी में 48 ईरानी नेताओं की मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि इसमें अली खामेनेई भी शामिल हैं।

Sun, 1 March 2026 09:46 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share
अमेरिकी-इजरायली बमबारी में मारे गए ईरान के 48 नेता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अहम जानकारी देते हुए बताया कि इजरायल और अमेरिका की सैन्य कार्रवाई में ईरान के 48 नेताओं की मौत हुई है। शनिवार सुबह हुए इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की भी मौत हो गई थी। इसके अलावा, ईरान की मिलिट्री से भी जुड़े कई बड़े अधिकारी मारे गए हैं। इन हमलों के बाद मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। इजरायली-अमेरिकी हमलों का जवाब देते हुए ईरान ने गल्फ देशों में अमेरिकी ठिकानों समेत अन्य जगह जमकर मिसाइलें बरसाईं।

फॉक्स न्यूज के एक इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, "कोई भी हमारी सफलता पर आसानी से यकीन नहीं कर सकता, एक ही बार में 48 नेता चले गए। और यह तेजी से आगे बढ़ रहा है।" वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ने सीएनबीसी से बात करते हुए कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान निर्धारित समय से आगे चल रहे हैं। अमेरिका और ईरान में न्यूक्लियर को लेकर लंबे समय से अनबन थी। पिछले साल भी ट्रंप ने ईरान के कई न्यूक्लियर ठिकानों पर बमबारी की थी। साथ ही, वे ईरान में खामेनेई की सत्ता को भी बदलना चाहते थे। उन्होंने कई बार सत्ता छोड़ने की अपील की, लेकिन खामेनेई ने इससे अनकार कर दिया। शनिवार को इजरायल के साथ मिलकर बमबारी करने से पहले ट्रंप कई बार युद्ध की धमकी दे चुके थे।

ईरान के खिलाफ ऑपरेशन में अमेरिकी मिलिट्री के तीन सैनिक भी मारे गए हैं और पांच अन्य घायल हो गए हैं। पेंटागन ने कहा, "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के तहत कार्रवाई में तीन अमेरिकी सर्विस मेंबर मारे गए हैं और पांच गंभीर रूप से घायल हैं।'' यह भी बताया कि कई अन्य लोगों को छर्रे लगने और कनकशन जैसी मामूली चोटें आई हैं। बड़े कॉम्बैट ऑपरेशन जारी हैं और हमारी जवाबी कार्रवाई जारी है। ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को बड़े पैमाने पर हमले की घोषणा की, और रियाद, दुबई, अबू धाबी, दोहा, मनामा, यरुशलम और तेल अवीव में धमाके सुने गए, जबकि इजरायली सेवाओं ने बेत शेमेश शहर में कम से कम नौ लोगों के मारे जाने की सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के खिलाफ ऐक्शन में अमेरिका के कितने सैनिकों की हुई मौत, मिलिट्री ने बताया
ये भी पढ़ें:खामेनेई की मौत के बाद ईरान की कमान किसके हाथ? जानिए अभी कौन चला रहा है देश
ये भी पढ़ें:खामेनेई की हत्या के बाद ईरान में मस्जिद पर फहराया गया लाल झंडा, खतरे का संकेत

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने खामेनेई की हत्या को मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा बताया और चेतावनी दी, "ईरान इस ऐतिहासिक अपराध के अपराधियों और मास्टरमाइंड से बदला लेना अपना कानूनी कर्तव्य और अधिकार मानता है।" इजरायल ने खामेनेई की मौत को पहला कदम बताया, और सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नदाव शोशानी ने दावा किया कि संयुक्त ऑपरेशन ने दिन के उजाले में इजरायल से एक हजार मील से ज्यादा दूर दो अलग-अलग जगहों पर एक मिनट में खामेनेई सहित 40 वरिष्ठ कमांडरों को खत्म कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।