Middle East war Big Breaking Tel Aviv rocked by 10 explosions Israel on alert new Iranian missiles एक दो तीन चार... 10 धमाकों से दहला तेल अवीव; ईरान की नई मिसाइलों से इजरायल अलर्ट, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

एक दो तीन चार... 10 धमाकों से दहला तेल अवीव; ईरान की नई मिसाइलों से इजरायल अलर्ट

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजरायली सेना ने ईरान से दागी गई नई बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने की पुष्टि की है। इसके तुरंत बाद रविवार को तेल अवीव के आसमान में कम से कम 10 जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दी।

Sun, 8 March 2026 06:24 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, तेल अवीव
share
एक दो तीन चार... 10 धमाकों से दहला तेल अवीव; ईरान की नई मिसाइलों से इजरायल अलर्ट

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच इजरायली सेना (IDF) ने ईरान से दागी गई नई बैलिस्टिक मिसाइलों का पता लगाने की पुष्टि की है। इसके तुरंत बाद रविवार को तेल अवीव के आसमान में कम से कम 10 जोरदार विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं। न्यूज एजेंसी एएफपी ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया कि आसमान में मिसाइलें और इंटरसेप्टर सिस्टम सक्रिय होने से धमाकों की गूंज हुई। आईडीएफ ने कहा कि खतरे को रोकने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह सक्रिय हैं। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल नादव शोशानी ने एक मीडिया ब्रीफिंग में दावा किया कि ईरान की सैन्य क्षमता में पूरे क्षेत्र में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि ईरान की मिसाइल और नौसेना क्षमता बुरी तरह प्रभावित हुई है।

इस बीच, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान द्वारा पड़ोसी देशों से माफी मांगने के बयान के महज एक दिन बाद ही क्षेत्र में फिर से ड्रोन और मिसाइल हमलों की लहर उठी, जिससे तनाव और बढ़ गया। कुवैत की सेना ने पुष्टि की कि कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ईंधन भंडारण क्षेत्र को दुश्मन ड्रोनों ने निशाना बनाया। वायु रक्षा प्रणालियों ने कई ड्रोनों और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया, लेकिन गिरे मलबे से कुछ नागरिक ढांचों को नुकसान पहुंचा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के सुप्रीम लीडर के चयन में शामिल हर व्यक्ति को बनाएंगे निशाना: इजरायल

वहीं, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय ने भी रविवार तड़के ड्रोन हमलों की पुष्टि की और बताया कि उसकी वायु रक्षा ने कम से कम 21 ड्रोनों को नष्ट किया। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भी संभावित हमलों के खिलाफ चेतावनी जारी की। दूसरी ओर ईरान ने अपने केश्म द्वीप के जल शोधन संयंत्र पर हुए हमले का जवाब देते हुए बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। आईआरजीसी के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल इब्राहिम ज़ोलफक़ारी ने कहा कि जुफैर स्थित अमेरिकी अड्डे से हुए हमले के जवाब में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने ठिकानों पर हमला किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UAE पर ईरान ने बरपाया कहर, दागीं 16 बैलिस्टिक मिसाइलें और 117 ड्रोन

वहीं, लेबनान की राजधानी बेरूत में एक होटल पर इजरायली हमले में चार लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हुए। इजरायल ने तेहरान और अल्बोर्ज प्रांत में ईरान के पांच प्रमुख तेल केंद्रों को निशाना बनाया। ईरानी सरकारी टीवी के अनुसार, इन हमलों में कम से कम चार टैंकर चालकों की जान गई। हमलों के बाद तेहरान का आसमान काले धुएं की मोटी परत से ढक गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 महीने तक... US-इजरायल के हमलों के बीच ईरान की चेतावनी, तेहरान का प्लान क्या?

इधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत में दोहराया कि वे ईरान से 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' चाहते हैं। उन्होंने मिनाब शहर में एक स्कूल पर हमले की जिम्मेदारी से इनकार करते हुए कहा कि यह ईरान ने खुद किया। ट्रंप ने ब्रिटेन को दो विमानवाहक पोत भेजने पर विचार करने के लिए धन्यवाद दिया, लेकिन कहा कि अब इसकी जरूरत नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।