Does anybody need to tell Donald Trump Benjamin Netanyahu on plunging into a war with Iran क्या डोनाल्ड ट्रंप को भी कुछ समझाने की जरूरत है? ईरान युद्ध में कूदने को लेकर बोले बेंजामिन नेतन्याहू, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

क्या डोनाल्ड ट्रंप को भी कुछ समझाने की जरूरत है? ईरान युद्ध में कूदने को लेकर बोले बेंजामिन नेतन्याहू

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अमेरिका को ईरान के साथ युद्ध में घसीटने का कोई प्रयास नहीं किया। नेतन्याहू ने कहा कि किसी को लगता है क्या कि डोनाल्ड ट्रंप को कुछ बताने की जरूरत है। वह अमेरिका के लिए जो अच्छा होता है वही करते हैं।

Fri, 20 March 2026 07:27 AMAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या डोनाल्ड ट्रंप को भी कुछ समझाने की जरूरत है? ईरान युद्ध में कूदने को लेकर बोले बेंजामिन नेतन्याहू

ईरान से युद्ध को लेकर इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने अमेरिका को इस युद्ध में नहीं घसीटा है। उन्होंने कहा कि इजरायल ने जो भी कार्रवाई ईरान में की है वह पूरी तरह से एक स्वतंत्र सैन्य अभियान था। उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस युद्ध में शामिल होने के लिए किसी तरह से मजबूर नहीं किया गया है। नेतन्याहू ने कहा, क्या किसी को सच में लगता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बताना पड़ेगा कि उन्हें क्या करना है? उन्होंने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वही फैसला लेते हैं जो कि अमेरिका के लोगों के लिए अच्छा है।

जल्द समाप्त होगा युद्ध- नेतन्याहू

उन्होंने इस बात की पु्ष्टि की कि इजरायल ने ईरान के असालुयेह गैस कंपाउंड पर हमला किया है। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका इस तरह के और भी हमले कर सकता है। नेतन्याहू ने कहा, हमारी सेना विजयी हो रही है और ईरान की हालत खराब हो गई है। युद्ध खत्म होने को लेकर नेतन्याहू ने कहा कि लोग जितना सोचते थे उससे कहीं तेजी से युद्ध समाप्त हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूनुस राज खत्म होते ही सुधरने लगे संबंध, भारत आएंगे बांग्लादेश के विदेश मंत्री

नेतन्याहू ने कहा कि ईरान की सरकार गिराने की सारी परिस्थितियां तैयार हो गई हैं हालांकि आगे क्या होगा, इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ईरान की सैन्य शक्ति लगभग खत्म हो गई है। हम उन कारखानों को निशाना बना रहे हैं जहां मिसाइल बनाए जाते थे। अब ईरान के पास बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं रह गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेल और गैस ही नहीं, इंटरनेट पर भी ब्रेक लगा सकता है ईरान; भारत भी नहीं बचेगा

ईरान के पास नहीं बची यूरेनियम संवर्धन की क्षमता

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार देर रात कहा कि ईरान के पास अब यूरेनियम संवर्धन करने या बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता नहीं है। ईरान ने अपने एक प्रमुख गैस फील्ड पर इजराइल के हमले के जवाब में गुरुवार को खाड़ी देशों में तेल और गैस के प्रतिष्ठानों पर हमले बढ़ा दिए और इस तरह युद्ध की स्थिति गहराती जा रही है और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी प्रभावित कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेतन्याहू से मना किया, अब ऐसा नहीं होगा; ईरानी गैस फील्ड पर हमले को लेकर ट्रंप

नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर इजराइल ईरान के विशाल प्राकृतिक गैस फील्ड पर किसी भी और हमले को रोक देगा।

ट्रंप ने आश्वासन दिया कि इजराइल ईरान के प्रमुख गैस क्षेत्र 'साउथ पार्स' पर और हमले नहीं करेगा लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि अगर ईरान ने कतर पर फिर हमला किया तो अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा और उस ''पूरे क्षेत्र को तबाह कर देगा।'

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।