ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान का बड़ा ऐलान, गैस संकट के बीच भारत के लिए गुड न्यूज; टॉप-5
Top News Today: पश्चिम एशिया में जारी इजरायल-ईरान-अमेरिका संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ते तनाव के बीच भारत में पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी की किसी भी कमी की आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया है।
Top News Today: पश्चिम एशिया में जारी इजरायल-ईरान-अमेरिका संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ते तनाव के बीच भारत में पेट्रोलियम मंत्रालय ने एलपीजी की किसी भी कमी की आशंकाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पर्याप्त भंडार उपलब्ध हैं और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक निवास वाइट हाउस के निकट उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में बुधवार सुबह एक वैन ने बैरिकेड तोड़कर सेंध लगाने की कोशिश की, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इधर, होर्मुज जलडमरूमध्य में एक बड़ा हादसा हुआ है। गुजरात के कांडला पोर्ट की ओर जा रहे थाईलैंड के थाई-ध्वजांकित कार्गो जहाज 'मयूरी नारी' पर बुधवार को मिसाइलों से हमला किया गया। हमले से जहाज में भीषण आग लग गई। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...
लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज
लोकसभा में बुधवार को स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज हो गया। इस फैसले से विपक्ष को बड़ा झटका लगा है। सदन में भारी हंगामा और नारेबाजी के बीच डिप्टी स्पीकर जगदंबिका पाल ने अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकार घोषित किया। विपक्षी सदस्यों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से माफी की मांग की, लेकिन पाल ने उन्हें अपनी सीटों पर बैठने का आग्रह किया। विरोध जारी रहने पर वॉइस वोट से प्रस्ताव खारिज किया गया, जिसके बाद सदन को दिन भर के लिए स्थगित कर दिया गया। इससे पहले, गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव लाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पढ़ें पूरी खबर...
वाइट हाउस की सुरक्षा में सेंध, बैरिकेड तोड़कर वैन घुसी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आधिकारिक आवास वाइट हाउस के निकट उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में बुधवार सुबह एक वैन ने बैरिकेड तोड़कर सेंध लगा दी, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लाफायेट स्क्वायर के पास हुई इस घटना के बाद इलाका तुरंत बंद कर दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। राहत की बात है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। यह घटना ऐसे समय हुई है जब अमेरिका-ईरान तनाव के बीच राजधानी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...
गैस संकट के बीच भारत पहुंच रही एलपीजी की बड़ी खेप
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में एलपीजी की कमी की आशंकाओं को खारिज किया है। मंत्रालय के अनुसार, एलएनजी के दो कार्गो भारत की ओर रवाना हो चुके हैं, जो जल्द ही पहुंच जाएंगे। संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए सामान्य 2.5 दिनों का आपूर्ति चक्र बरकरार है और सिलेंडर बुकिंग में घबराने की जरूरत नहीं है। कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है और होर्मुज के अलावा वैकल्पिक मार्गों से भी आयात किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान का ऐलान- हम सऊदी अरब के साथ खड़े हैं
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच पाकिस्तान ने सऊदी अरब के प्रति अपनी मजबूत प्रतिबद्धता जताई है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के प्रवक्ता मोशर्रफ जैदी ने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो पाकिस्तान सऊदी अरब की हरसंभव मदद के लिए तैयार रहेगा। ब्लूमबर्ग टीवी को दिए इंटरव्यू में जैदी ने दोनों देशों के बीच पिछले साल सितंबर में हुए रक्षा समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान हमेशा सऊदी अरब के साथ खड़ा रहा है और रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
गुजरात पोर्ट जा रहे थाई कार्गो जहाज पर मिसाइल दागी
ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक बड़ा हादसा हुआ। गुजरात के कांडला पोर्ट जा रहे थाईलैंड के कार्गो जहाज 'मयूरी नारी' पर बुधवार को दो मिसाइलों से हमला किया गया, जिससे जहाज में भीषण आग लग गई। रेस्क्यू ऑपरेशन में 20 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया है। जहाज यूएई के खलीफा पोर्ट से निकला था और होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा था। रॉयल थाई नेवी और यूके मैरीटाइम एजेंसी ने इसकी पुष्टि की है। ईरान ने इस क्षेत्र में कई जहाजों पर हमले किए हैं, जिससे वैश्विक शिपिंग प्रभावित हो रही है। पढ़ें पूरी खबर...




साइन इन