Amid Middle East tensions Netanyahu said Iran government shaken with cracks in power मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले नेतन्याहू- हिल गई है ईरान की सरकार, सत्ता में पड़ी दरार, Middle-east Hindi News - Hindustan
More

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले नेतन्याहू- हिल गई है ईरान की सरकार, सत्ता में पड़ी दरार

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दावा किया कि इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों से तेहरान के आतंकवादी शासन में साफ-साफ दरारें पड़ गई हैं।

Mon, 30 March 2026 12:11 AMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले नेतन्याहू- हिल गई है ईरान की सरकार, सत्ता में पड़ी दरार

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को दावा किया कि इजरायल की सैन्य कार्रवाइयों से तेहरान के 'आतंकवादी शासन' में साफ-साफ दरारें पड़ गई हैं। टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी कमान मुख्यालय में स्थिति की समीक्षा के बाद नेतन्याहू ने कहा कि ईरान अब वैसा ईरान नहीं रहा, हिजबुल्लाह अब वैसा हिजबुल्लाह नहीं रहा और हमास अब वैसा हमास नहीं रहा। ये तीनों ही अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे बुरी तरह घायल दुश्मन हैं। नेतन्याहू ने जोर देकर कहा कि संघर्ष में अब इजरायल ने पहल अपने हाथ में ले ली है।

उन्होंने कहा कि वे हमें आश्चर्यचकित करने की बजाय हम उन्हें आश्चर्यचकित कर रहे हैं। हम ही कार्रवाई कर रहे हैं, हमला कर रहे हैं, पहल कर रहे हैं और उनके क्षेत्र में काफी अंदर तक घुस चुके हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी दावा किया कि इजरायल ने दुश्मन के इलाके में तीन सुरक्षा क्षेत्र स्थापित कर लिए हैं। लेबनान के संदर्भ में उन्होंने बताया कि सेना को हिजबुल्लाह से उत्पन्न खतरे का मुकाबला करने और इजरायली सीमा से एंटी-टैंक मिसाइल हमलों को दूर रखने के लिए सुरक्षा क्षेत्र का विस्तार करने का निर्देश दिया गया है।

इस दौरान नेतन्याहू ने स्वीकार किया कि हिजबुल्लाह के पास अभी भी इजरायल पर रॉकेट दागने की कुछ अवशिष्ट क्षमता बची हुई है, लेकिन उन्होंने कहा कि उत्तर में स्थिति को मौलिक रूप से बदलने के लिए इजरायल पूरी तरह दृढ़ संकल्पित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमेरिका-ईरान युद्ध में 'बिचौलिया' बनने पर गदगद पाकिस्तान, बोला- चीन भी है साथ

इससे पहले ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने अमेरिका पर 'गुप्त रूप से जमीनी आक्रमण की साजिश रचने' का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तेहरान इसकी पूरी तैयारी कर चुका है। गालिबाफ ने खाड़ी देशों को चेतावनी देते हुए कहा कि जो देश अमेरिका को अपनी धरती से हमला करने की अनुमति दे रहे हैं, उन्हें भी दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दुश्मन खुलेआम दोस्ती का संदेश भेजता है, लेकिन गुप्त रूप से जमीनी आक्रमण की साजिश रच रहा है। हम उनके आने का इंतजार कर रहे हैं। हम उन्हें जलाकर राख कर देंगे और उनके क्षेत्रीय सहयोगियों को हमेशा के लिए दंडित करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युद्ध के बीच इराक को क्यों धन्यवाद कर रहे ईरान के सुप्रीम लीडर, सामने आया संदेश
ये भी पढ़ें:डुबो देंगे US वॉरशिप, मिसाइलें तैयार; ईरान ने भरी आयरिस डेना के बदले की हुंकार

ईरान की ओर से यह बयान वाशिंगटन पोस्ट की उस रिपोर्ट के बाद आया है, जिसमें अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि पेंटागन ईरान में कई हफ्तों तक सीमित जमीनी अभियानों की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, इन अभियानों में खार्ग द्वीप और होर्मुज जलडमरूमध्य के पास तटीय इलाकों पर विशेष छापे शामिल हो सकते हैं। अमेरिकी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी तरह से आक्रमण की योजना नहीं है, बल्कि विशेष अभियान दल और पारंपरिक पैदल सेना द्वारा लक्षित छापेमारी का हिस्सा हो सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।