sanjay raut attacks india alliance says they active only before loksabha elections लोकसभा चुनाव से पहले जागता है INDIA अलायंस, नेता बदलने पर खुलकर बोले संजय राउत, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

लोकसभा चुनाव से पहले जागता है INDIA अलायंस, नेता बदलने पर खुलकर बोले संजय राउत

संजय राउत ने कहा कि यह अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले ही ऐक्टिव होता है। उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव जब आने वाले हैं, तभी INDIA गठबंधन का काम शुरू होता है। उससे पहले आपस में कोई संवाद तक नहीं होता। चुनाव से पहले कोई यह तक नहीं जानता कि आखिर INDIA अलायंस में चल क्या रहा है।'

Wed, 18 Feb 2026 01:14 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मुंबई
share
लोकसभा चुनाव से पहले जागता है INDIA अलायंस, नेता बदलने पर खुलकर बोले संजय राउत

संडयलोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटों पर रोकने के बाद उत्साहित दिखे विपक्षी INDIA गठबंधन में अब दरारें पड़ती दिख रही हैं। हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में चुनावी हार ने बिखराव की स्थिति पैदा कर दी है। महाराष्ट्र के निकाय चुनावों में भी अलायंस को करारा झटका लगा है। इस बीच आपसी तकरार भी बढ़ गई है। महाराष्ट्र की उद्धव सेना के नेता संजय राउत ने तो गठबंधन पर ही सवाल उठा दिए हैं। उन्होंने कहा कि यह अलायंस सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले ही ऐक्टिव होता है। उन्होंने कहा, 'लोकसभा चुनाव जब आने वाले हैं, तभी INDIA गठबंधन का काम शुरू होता है। उससे पहले आपस में कोई संवाद तक नहीं होता। चुनाव से पहले कोई यह तक नहीं जानता कि आखिर INDIA अलायंस में चल क्या रहा है।'

उन्होंने कहा कि सिर्फ संसद में हंगामा करने से ही कुछ नहीं होगा। संजय राउत ने कहा कि विपक्षी नेताओं को तो संसद में बोलने भी नहीं दिया जाता। ऐसी स्थिति में वह क्या कर लेंगे। राउत ने कहा कि वे तो राहुल गांधी को संसद में बोलने ही नहीं दे रहे। क्या हम बाहर कुछ कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि गठबंधन तो हर वक्त सक्रिय रहना चाहिए। भले ही चुनाव हों या ना हों। ऐसा नहीं चल सकता कि आप आम चुनाव से पहले ही जागें। उन्होंने कहा कि सभी दलों को समन्वित प्रयास करते हुए किसान आंदोलन, कानून व्यवस्था, मणिपुर के हालात पर बात करनी चाहिए। सरकार पर दबाव बनाना चाहिए।

राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा, 'देश में बहुत सारी समस्याएं हैं। अमेरिका के साथ डील का यह नतीजा होगा कि देश के किसान मरेंगे। आत्महत्या करने लगेंगे और भुखमरी के हालात पैदा हो सकते हैं। लेकिन इन मसलों को यदि INDIA ब्लॉक सिर्फ संसद में ही उठाएगा तो उससे काम बनने वाला नहीं है।' उन्होंने कहा कि अलायंस को सतर्क रहना होगा और सभी दलों को मिलकर काम करना होगा। राउत ने कहा, ‘महीनों तक और यहां तक कि सालों तक कुछ दल आपस में बात नहीं करते। उद्धव ठाकरे हों या फिर अन्य नेता। हम सभी चाहते हैं कि INDIA अलायंस ऐक्टिव रहे। ऐसा सिर्फ लोकसभा चुनाव से पहले ही ना हो बल्कि हमेशा रहे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'US ने हमको खरीद लिया, सरकार ब्लैकमेल हो गई, अब क्या किसान आत्महत्या कर लें'

नेतृत्व बदलने पर बोले संजय राउत- पहले मीटिंग तो बुला लें, फिर बात हो

इस दौरान उनसे जब गठबंधन में नेतृत्व बदलने को लेकर सवाल उठा तो संजय राउत ने कहा कि हर किसी की राय अलग है। यदि कोई कह रहा है कि ममता बनर्जी को नेतृत्व करना चाहिए या फिर तमिलनाडु के एमके स्टालिन को लीडरशिप मिलनी चाहिए तो यह उनकी निजी राय हो सकती है। ऐसे किसी भी फैसले के लिए पहले तो यही जरूरी है कि गठबंधन की मीटिंग बुलाई जाए। उसी में फैसला हो कि नेतृत्व किसे करना है। बता दें कि इस साल 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव होना है। इनमें पश्चिम बंगाल और असम जैसे राज्य भी शामिल हैं। चुनाव आयोग की ओर से जल्दी ही इस संबंध में तारीखों का ऐलान हो सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुंडों की फौज...गुस्से में संजय राउत! मोदी सरकार के लिए क्या बोल गए?
ये भी पढ़ें:सावरकर को भारत रत्न दिलाना है तो BJP से बात करें, संजय राउत ने भागवत पर कसा तंज