Name change burqa training Malaysian links Shocking revelations about Nida Khan in TCS Nashik case नाम बदलना, बुर्का ट्रेनिंग और मलेशिया लिंक; TCS नासिक केस में निदा खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

नाम बदलना, बुर्का ट्रेनिंग और मलेशिया लिंक; TCS नासिक केस में निदा खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

टीसीएस नासिक यूनिट में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी निदा खान के खिलाफ कोर्ट में नया और चौंकाने वाला सबूत पेश किया गया है। अभियोजन पक्ष ने बताया कि निदा खान ने शिकायतकर्ता युवती को बुर्का-हिजाब पहनाने की ट्रेनिंग दी, नमाज-रोजा सिखाया और उसका नाम बदलकर हानिया रख दिया।

Tue, 28 April 2026 02:50 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नासिक
share
नाम बदलना, बुर्का ट्रेनिंग और मलेशिया लिंक; TCS नासिक केस में निदा खान को लेकर चौंकाने वाला खुलासा

टीसीएस नासिक यूनिट में कथित जबरन धर्मांतरण और यौन शोषण के मामले में मुख्य आरोपी निदा खान के खिलाफ कोर्ट में नया और चौंकाने वाला सबूत पेश किया गया है। अभियोजन पक्ष ने विशेष अदालत को बताया कि निदा खान ने शिकायतकर्ता युवती को बुर्का-हिजाब पहनाने की ट्रेनिंग दी, नमाज-रोजा सिखाया और उसका नाम बदलकर 'हानिया' रख दिया। इसके अलावा, मामले में मलेशिया कनेक्शन भी सामने आया है।

दरअसल, 27 अप्रैल को नासिक कोर्ट में निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर दोनों पक्षों के बीच जोरदार बहस हुई। सरकारी वकीलों ने एसआईटी की जांच में जुटाए गए अहम सबूत पेश किए, जिनमें खुलासा हुआ कि निदा खान ने युवती को दूसरे धर्म के रीति-रिवाज सिखाकर उसके धर्मांतरण का जाल बिछाया था। मामले की जांच अब नासिक तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके तार मालेगांव और मलेशिया तक पहुंच गए हैं।

बंद कमरे में हुई सुनवाई

विशेष लोक अभियोजक अजय मिश्र ने बंद कमरे में हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया कि जांच एजेंसियों ने महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच के लिए निदा खान की हिरासत में पूछताछ जरूरी है। देवलाली पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत में युवती ने निदा खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने, सहकर्मी दानिश शेख पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और तौसीफ अत्तार पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि निदा खान ने उसे मलेशिया में नौकरी दिलाने का लालच दिया और धर्मांतरण के लिए लगातार दबाव बनाया। ना मानने पर परिवार को विपत्ति पहुंचाने की धमकी भी दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या सच में HR मैनेजर है निदा खान? नासिक 'धर्मांतरण' कांड पर TCS ने तोड़ी चुप्पी

अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश केजी जोशी की अदालत ने सुनवाई के बाद निदा खान की अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। फैसला दो मई तक आने की संभावना है। सुनवाई के बाद अजय मिश्र ने कहा कि हमने कोर्ट से अग्रिम जमानत न देने की मांग की है क्योंकि धन के स्रोत और विदेशी संबंधों की जांच के लिए निदा खान की हिरासत में पूछताछ जरूरी है। पूछताछ के बाद इस मामले में और खुलासे हो सकते हैं।

एसआईटी जांच के प्रमुख खुलासे

एसआईटी की जांच के अनुसार, निदा खान ने शिकायतकर्ता को घर पर नमाज पढ़ने और हिजाब पहनने की ट्रेनिंग दी थी। उसके मोबाइल में इस्लामी ऐप्स इंस्टॉल किए गए और धार्मिक सामग्री साझा की गई। शिकायतकर्ता अनुसूचित जाति समुदाय से होने के कारण पुलिस ने मामले में एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराएं भी जोड़ दी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन है नासिक BPO केस की मास्टरमाइंड 'दबंग मैम', महिलाओं को जबरन पहनाती थी बुर्का

कुल 8 आरोपी, अब तक 7 गिरफ्तार

टीसीएस नासिक शाखा के आठ वरिष्ठ कर्मचारियों पर यौन शोषण और धार्मिक दबाव डालने के आरोप लगे हैं। इनमें से निदा खान को छोड़कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। निदा खान फरार है और जांत एजेंसियां उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।