
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संजय राउत ने पीएम मोदी की तुलना औरंगजेब से करते हुए उन्हें क्रूर बताया। इस पर BJP ने पलटवार करते हुए कहा है कि विपक्ष मोदी के प्रति नफरत में पागल हो गया है।

सूरत जिले में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की 2 बसों की टक्कर में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 38 लोग घायल हो गए। एक बस पलट गई और उसमें आग लग गई।

Personality Rights Protection Case: अमिताभ बच्चन, नागा चैतन्य, अल्लू अर्जुन जैसे बड़े बड़े सुपरस्टार दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा चुके हैं। आखिर इन सितारों को किस बात का डर था, जो अपने-अपने इलाकों की अदालतों को छोड़कर दिल्ली का रुख किया। जानिए इस खबर में।

Green Vegetables Rates: जिस भिंडी को कुशीनगर में 2 रुपये किलो पर भी कोई नहीं पूछ रहा, वही मुंबई में 60 से 80 रुपये किलो बिक रही है। 15 रुपये किलो वाला करेला मुंबई में 80 रुपये फुटकर में और थोक में 60 रुपये किलो है।

अजमेर से मुंबई और दौंड़ के लिए तीन नई वीकली ट्रेनों को मंजूरी मिली है। ये ट्रेनें जयपुर और चित्तौड़गढ़ के रास्ते चलेंगी। इससे यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और शनिवार से इनका संचालन शुरू होगा।

दिल्ली हाई कोर्ट ने 2021 के कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में समीर वानखेड़े के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रखने की मंजूरी दे दी है। कोर्ट ने कैट के उस पुराने आदेश को रद्द कर दिया जिसमें वानखेड़े को राहत दी गई थी।

मुंबई पुलिस ने वर्दी में रील और व्लॉग बनाने वाले पुलिसकर्मियों को सख्त हिदायत देते हुए ऐसा न करने का निर्देश दिया है। पुलिस ने इस मामले में सर्कुलर जारी करते हुए कहा कि ऐसा करने वाले के खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली-मुुंबई एक्सप्रेसवे पर कारें आपस में बात करेंगी। इसके तहत सड़क पर लगे सेंसरों के जरिये वाहन एक-दूसरे को सूचना भेजने में सक्षम होंगे। भारत में स्मार्ट कारों और लीविंग इंटेलिजेंट नेशनल हाईवे की मदद से सड़क दुर्घटनाओं पर काबू पाया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुंबई में अपना पहला महापौर बनाने जा रही है। इसके बाद इस शहर के नगर निकाय में ठाकरे परिवार का 25 साल का दबदबा खत्म हो जाएगा। भाजपा पार्षद रितु तावड़े ने शनिवार को इस पद के चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अजीत पवार को ले जा रहे विमान के क्रैश होने से उनमें सवार सभी लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में को-पायलट शांभवी पाठक भी शामिल थीं जिन्होंने उड़ान भरने से पहले अपनी दादी को आखिरी बार गुड मॉर्निंग मैसेज भेजा था। कैसी थीं शांभवी उनकी दादी और पड़ोसी की जुबानी…

दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने विमान के रखरखाव और सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए डीजीसीए से इस घटना की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Ajit Pawar Plane Crash: एनसीपी अध्यक्ष और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के वाहक विमान VT SSK ने बुधवार की सुबह बारामती की आखिरी उड़ान से पहले 25 और 26 जनवरी को मुंबई और सूरत के बीच तीन चक्कर लगाए थे।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार नहीं रहे। बुधवार सुबह बारामती में एक प्लेन क्रैश में अजित पवार, दोनों पायलट समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने विमान हादसे की जांच का आदेश दिया है।

राज ठाकरे की पार्टी के नेता को नीतीश सरकार के एक मंत्री ने करारा जवाब दिया है। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा है कि किसी के बाप का दिन नहीं है कि वो मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को रोक देगा। राज ठाकरे महाराष्ट्र के राजा हैं क्या?

राज ठाकरे की पार्टी मनसे के नेता ने नीतीश सरकार को धमकी भरी चेतावनी देते हुए कहा कि वे मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे। दरअसल, दिल्ली की तर्ज पर मुंबई में बिहार भवन का निर्माण किया जाना है, जिसकी मंजूरी नीतीश सरकार ने पिछले दिनों दी थी।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की भीड़ को देखते हुए वेरावल और बांद्रा टर्मिनस के बीच वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह स्पेशल ट्रेन 25 जनवरी से फरवरी के अंत तक चलेगी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…

मुंबई के मेयर के लिए महायुति के पास स्पष्ट बहुमत है। लेकिन शिवसेना यूबीटी बीच-बीच में कुछ बयान जारी कर सस्पेंस क्रिएट कर रही है। सोमवार को संजय राउत ने एक बार कुछ ऐसा ही किया।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव परिणाम आने के बाद नए राजनीतिक समीकरण की खबरों को खारिज करते हुए सोमवार को कहा कि मुंबई में महायुति का मेयर होगा।

मुंबई में मेयर को लेकर जारी सस्पेंस के बीच संजय राउत ने बड़ा दावा किया है। शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत का कहना है कि कई नवनिर्वाचित शिवसेना पार्षद मुंबई में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का महापौर नहीं चाहते।

शिवसेना के नवनिर्वाचित पार्षदों को होटल में रखा गया है। वहीं, उद्धव सेना के नेता शिंदे पर आरोप लगा हैं कि उन्होंने पार्षदों को बंधक बना रखा है। इसको लेकर शिवसेना प्रवक्ता शीतल म्हात्रे का बयान आया है।