Mumbai police says no FIR against woman confronted with minister Girish Mahajan BJP rally क्या भाजपा की रैली में मंत्री से भिड़ने वाली महिला पर दर्ज हुई FIR? मुंबई पुलिस का आया जवाब, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

क्या भाजपा की रैली में मंत्री से भिड़ने वाली महिला पर दर्ज हुई FIR? मुंबई पुलिस का आया जवाब

यह पूरा मामला मुंबई के वर्ली इलाके में हुई भाजपा रैली से जुड़ा है, जहां भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। इसी दौरान एक महिला ने गुस्से में मंत्री गिरीश महाजन का सामना किया और रैली के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी पर सवाल उठाए।

Fri, 24 April 2026 09:12 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
क्या भाजपा की रैली में मंत्री से भिड़ने वाली महिला पर दर्ज हुई FIR? मुंबई पुलिस का आया जवाब

मुंबई में भाजपा की रैली के दौरान मंत्री गिरीश महाजन से भिड़ने वाली महिला को लेकर फैली खबरों पर पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है। मुंबई पुलिस ने कहा कि इस मामले में महिला के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। हालांकि, इस घटना को लेकर एक शिकायत जरूर दी गई थी, लेकिन उसे FIR में तब्दील नहीं किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजित पवार की मौत का 'काला जादू' कनेक्शन? अघोरी पूजा, बंगले के बाहर लटकाया बकरा

यह पूरा मामला मुंबई के वर्ली इलाके में हुई भाजपा रैली से जुड़ा है, जहां भारी ट्रैफिक जाम लग गया था। इसी दौरान एक महिला ने गुस्से में मंत्री गिरीश महाजन का सामना किया और रैली के कारण आम लोगों को हो रही परेशानी पर सवाल उठाए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें महिला ट्रैफिक जाम को लेकर नाराजगी जताती नजर आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उद्धव की राह में रोड़ा अटकाना चाह रही INC? सुप्रिया खुलकर आईं साथ; MVA में खेल

पुलिस ने अपने बयान में क्या कहा

घटना के बाद कानून की छात्रा जेन सदावर्ते ने वर्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि महिला ने पुलिसकर्मियों और सार्वजनिक प्रतिनिधियों के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'अश्लील' थे पासवर्ड, केबिन में गंदी बातें; TCS धर्मांतरण कांड में नए खुलासे

हालांकि, मुंबई पुलिस ने इन दावों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि केवल शिकायत दर्ज हुई है, एफआईआर नहीं। पुलिस ने लोगों से अपील भी की कि वे बिना पुष्टि के भ्रामक जानकारी न फैलाएं। इस घटना ने एक बार फिर राजनीतिक रैलियों के कारण आम जनता को होने वाली परेशानियों और सार्वजनिक व्यवस्था के मुद्दे को चर्चा में ला दिया है।