Consumer panel orders restaurant compensate woman AC malfunction ruins birthday bash बर्थडे पार्टी में AC खराब, मेहमानों का गर्मी से हाल बेहाल; रेस्टोरेंट को भरना होगा मुआवजा, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

बर्थडे पार्टी में AC खराब, मेहमानों का गर्मी से हाल बेहाल; रेस्टोरेंट को भरना होगा मुआवजा

शिकायत के अनुसार, कई मेहमान बिना खाना खाए कार्यक्रम छोड़कर चले गए, जिससे आयोजन में असहज स्थिति और शर्मिंदगी पैदा हुई। महिला ने यह भी दावा किया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने स्वीकार किया था कि AC कई दिनों से खराब था। 

Mon, 27 April 2026 06:34 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बर्थडे पार्टी में AC खराब, मेहमानों का गर्मी से हाल बेहाल; रेस्टोरेंट को भरना होगा मुआवजा

मुंबई में उपभोक्ता अधिकारों से जुड़ा एक अहम मामला सामने आया है, जहां रेस्टोरेंट को जन्मदिन पार्टी के दौरान एसी खराब होने के कारण ग्राहक को मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। उपनगरीय क्षेत्र की अतिरिक्त जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने यह फैसला सुनाया। इसमें कहा गया कि किसी भी बैंक्वेट हॉल की बुकिंग में एयर कंडीशनिंग एक जरूरी सर्विस होती है। आयोग ने यह भी साफ किया कि इस तरह की सेवा में कमी उपभोक्ता के अधिकारों का उल्लंघन है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत-न्यूजीलैंड ने किए FTA पर हस्ताक्षर, $20 अरब का निवेश; टैरिफ मुक्त निर्यात

आयोग ने रेस्टोरेंट को निर्देश दिया कि वह शिकायतकर्ता को 22,557 रुपये का भुगतान करे, जिस पर अगस्त 2024 से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देना होगा। इसके अलावा मानसिक पीड़ा के लिए 10 हजार रुपये और कानूनी खर्च के रूप में 5 हजार रुपये अलग से देने का आदेश दिया गया है। यह फैसला आयोग के अध्यक्ष प्रदीप कडू और सदस्य गौर कपसे की पीठ ने सुनाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘लोटस अब लूटस’, आप सांसदों के भाजपा में विलय पर बरसी कांग्रेस; क्या कहा

आखिर क्या है पूरा मामला

मामला घाटकोपर निवासी एक महिला से जुड़ा है, जिसने जुलाई 2024 में लोअर परेल स्थित एक रेस्टोरेंट के बैंक्वेट हॉल को अपने रिश्तेदार के जन्मदिन समारोह के लिए बुक किया था। इसके लिए उसने खाने-पीने और अन्य सेवाओं सहित कुल 3.63 लाख रुपये का भुगतान किया था। महिला का आरोप था कि कार्यक्रम के दौरान एसी सिस्टम काम नहीं कर रहा था, जिससे मेहमानों को घुटन और काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। मैनेजमेंट ने पंखों की व्यवस्था की, लेकिन वह पर्याप्त नहीं थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्रिक्स बैठक में जारी नहीं हुआ बयान; कांग्रेस ने बताया शर्मनाक, केंद्र को घेरा

शिकायत के अनुसार, कई मेहमान बिना खाना खाए ही कार्यक्रम छोड़कर चले गए, जिससे आयोजन में असहज स्थिति और शर्मिंदगी पैदा हुई। महिला ने यह भी दावा किया कि रेस्टोरेंट के कर्मचारियों ने स्वीकार किया था कि AC कई दिनों से खराब था और उसे ठीक नहीं किया गया था। गौरतलब है कि रेस्टोरेंट प्रबंधन आयोग के समक्ष पेश नहीं हुआ, जिसके चलते मामला एकतरफा चला। आयोग ने भोजन और अन्य सेवाओं में कोई कमी नहीं पाई, लेकिन यह माना कि सेवा पैकेज में एसी का सही तरीके से काम करना जरूरी है। इसी आधार पर मुआवजा देने का आदेश दिया गया।