ajit pawar plane crash cctv video अजित पवार के प्लेन क्रैश का खौफनाक वीडियो, आसमान तक उठा था आग का गोला, Maharashtra Hindi News - Hindustan
More

अजित पवार के प्लेन क्रैश का खौफनाक वीडियो, आसमान तक उठा था आग का गोला

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को निधन हो गया। महाराष्ट्र के बारामती मेंम एक प्लेन क्रैश में पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अब हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

Wed, 28 Jan 2026 01:32 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, बरामती
share
अजित पवार के प्लेन क्रैश का खौफनाक वीडियो, आसमान तक उठा था आग का गोला

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का बुधवार को निधन हो गया। महाराष्ट्र के बारामती मेंम एक प्लेन क्रैश में पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। अब हादसे का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। सीसीटीवी में विमान तो नहीं दिख रहा है लेकिन क्रैश के बाद आसमान तक उठा आग का गोला और काले धुएं का गुबार दिख रहा है।

घटनास्थल से कुछ किलोमीटर दूर एक हाईवे के किनारे लगे सीसीटीवी वीडियो में प्लेन क्रैश का वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। सीसीटीवी वीडियो में 28 जनवरी, बुधवार के सुबह 8:45 का समय दर्ज है। एक दुकान के पीछे काफी दूर अचानक आग का गोला उठता दिखता है। कुछ सेकेंड्स के बाद आग का गोला काले धुएं के गुबार में बदल जाता है। बताया जा रहा है कि जमीन पर विमान के टकराने के तुरंत बाद इसमें बड़ा धमाका हो गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने धमाके की एक से अधिक आवाजें सुनीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी पर भरोसा नहीं, SC की निगरानी में हो अजित पवार की मौत की जांच: ममता बनर्जी

यहां देखिए हादसे का सीसीटीवी वीडियो

लैडिंग के वक्त हुआ हादसा

अजित पवार ने सुबह अपने दो सहयोगियों के साथ मुंबई से बारामती के लिए उड़ान भरी थी। बारमती पहुंचने के बाद यह हादसा उस वक्त हुआ जब टेबल टॉप रनवे पर विमान लैडिंग की कोशिश कर रहा था। बताया जा रहा है कि एक प्रयास असफल रहने के बाद पायलट ने दूसरी कोशिश की, लेकिन विमान हादसे का शिकार हो गया। हादस क्यों और कैसे हुआ, इसकी जांच के आदेश डीजीसीए ने दिए हैं। जांच टीम बारामती के लिए रवाना हो चुकी है।

हादसे पर विमान कंपनी ने क्या कहा

जिस वीएसआर कंपनी का यह छोटा विमान था उसके डायरेक्टर का कहना है कि विमान उड़ान के लिए पूरी तरह फिट था और दोनों पायलट भी काफी अनुभवी थे। उन्होंने कम दृश्यता की वजह से हादसे की आशंका जाहिर की है। हादसे में दोनों पायलट भी मारे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अजित पवार का प्लेन क्यों हुआ क्रैश, विमान कंपनी VSR को क्या आशंका