Wife Beats Husband to Death in Madhya Pradesh After Fight in Laws Home Woman Later Surrenders to Police ससुराल पहुंचकर पति करने लगा झगड़ा, पत्नी ने मार-मारकर कर दिया कत्ल; थाने में सरेंडर, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ससुराल पहुंचकर पति करने लगा झगड़ा, पत्नी ने मार-मारकर कर दिया कत्ल; थाने में सरेंडर

ससुराल वालों का आरोप है कि दामाद नशे में अक्सर घर आकर मारपीट करता था। नीलम ने भी गुस्से में आकर पति को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया। फिर थाने में सरेंडर किया।

Thu, 4 June 2026 10:47 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ससुराल पहुंचकर पति करने लगा झगड़ा, पत्नी ने मार-मारकर कर दिया कत्ल; थाने में सरेंडर

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में दिल दहला देने वाली घटना हो गई। महिला कई वर्षों से अपने मायके में रह रही थी और पति उससे मिलने आया था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। गुस्साई महिला ने पति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर थाने जाकर सरेंडर किया। घटना को लेकर इलाके में दहशत है।

घटना छतरपुर के शिवनगर कॉलोनी की है। पुलिस के अनुसार, दीनदयाल कुशवाहा अपनी पत्नी नीलम कुशवाहा से मिलने उसके मायके गया था। नीलम पिछले कई वर्षों से अपने माता-पिता के घर रह रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘5 बीवी रखते हैं और 25 बच्चे करते हैं’… बीजेपी विधायक का मुस्लिमों पर बड़ा बयान

दीनदयाल ने मारपीट शुरू की

नीलम के परिजनों का आरोप है कि दीनदयाल अक्सर शराब के नशे में उनके घर आता था। वह नीलम को अपने साथ ससुराल ले जाने का दबाव बनाता था और उसके साथ मारपीट भी करता था।

नीलम ने जवाब में इतना मारा, कर दिया कत्ल

परिवार का कहना है कि घटना वाले दिन भी दीनदयाल शराब पीकर आया था। उसने नीलम के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद नीलम ने भी जवाबी हमला किया। आरोप है कि इसी दौरान दीनदयाल को गंभीर चोटें लगीं और उसकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मम्मी-पापा दोबारा NEET देने की हिम्मत नहीं... 18 साल की आकांक्षा ने फांसी लगाई

थाने में सरेंडर

घटना के बाद नीलम खुद स्थानीय थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां दीनदयाल मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

तलाक का मामला लंबित था, 13 जून को सुनवाई

पुलिस के मुताबिक दीनदयाल अंगोर गांव का रहने वाला था। उसकी शादी करीब आठ साल पहले नीलम से हुई थी। हालांकि पिछले चार साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार, दोनों का तलाक का मामला भी अदालत में लंबित था। इस मामले की अगली सुनवाई 13 जून को होनी थी।

नीलम की मां रानी कुशवाहा ने बताया कि पति-पत्नी के बीच कई साल से विवाद चल रहा था। उनका आरोप है कि दीनदयाल शराब पीकर अक्सर घर आता था और हंगामा करता था। घटना के समय वह और उनके पति घर से बाहर गए हुए थे। मामले की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आशीष श्रोत्रिय ने बताया कि दीनदयाल कुशवाहा की हत्या की सूचना मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कर ली गई है। महिला ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात, 4,415 करोड़ के हाईवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हर पहलू की जांच की जा रही है। अभी जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।