हम आपके पैर पकड़ते हैं... ASP के पैरों में गिरकर क्यों गिड़गिड़ाए कांग्रेस विधायक? VIDEO वायरल
कांग्रेस विधायक महेश परमार का एडिशनल एसपी के पैरों में गिरकर गुहार लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता पुलिस अफसर के पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए।

कांग्रेस विधायक महेश परमार का एडिशनल एसपी के पैरों में गिरकर गुहार लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। कांग्रेस नेता पुलिस अफसर के पीछे-पीछे दौड़ते नजर आए। कांग्रेस विधायक ने कहा- "हम गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, आपके पैर पकड़ते हैं। दंडवत प्रणाम करते हैं हमें आंदोलन के लिए जाने दो।"
दरअसल, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक जाट के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने जिला बदर का आदेश जारी किया था। इसके विरोध में कांग्रेस के तीन विधायको और सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय घेरा था। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घेराव स्थल पर जाने से रोकने के लिए एडिशनल एसपी ने मोहनपुरा क्षेत्र में बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस विधायक ने कहा- “हम गांधीवादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं, आपके पैर पकड़ते हैं। दंडवत प्रणाम करते हैं हमें आंदोलन के लिए जाने दो।”
मध्य प्रदेश भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा- उज्जैन में किसानों की आवाज उठाने पर मोहन यादव जी ने किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक जाट जी पर जिला बदर की कार्रवाई करवा दी। जब इसके खिलाफ हमारे विधायक श्री महेश परमार जी एवं जिला अध्यक्ष श्री मुकेश भाटी जी विरोध करने गए, तो उनसे भी मोहन यादव जी की पुलिस ने बर्बरतापूर्वक व्यवहार किया। मोहन सरकार याद रखे, किसानों की आवाज़ को पुलिस और प्रशासन के दबाव से दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी किसानों के हक़ और सम्मान की लड़ाई हर स्तर पर लड़ना जारी रखेगी।




साइन इन