Two groups clashed in Ujjain Tarana, leading to Section 144 being imposed. यहां क्यों खड़े हो? 1 सवाल से भड़का तराना, बसें तोड़ीं, थाने का किया घेराव, धारा 163 लागू, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यहां क्यों खड़े हो? 1 सवाल से भड़का तराना, बसें तोड़ीं, थाने का किया घेराव, धारा 163 लागू

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना तहसील में गुरुवार रात हुए बवाल में पुलिस ने 6 लोगो पर प्रकरण दर्ज कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि एक मुख्य आरोपी अब तक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार सुबह से ही थाने का घेराव कर लिया गया।

Fri, 23 Jan 2026 12:04 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, उज्जैन
share
यहां क्यों खड़े हो? 1 सवाल से भड़का तराना, बसें तोड़ीं, थाने का किया घेराव, धारा 163 लागू

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के तराना तहसील में गुरुवार रात हुए बवाल में पुलिस ने 6 लोगो पर प्रकरण दर्ज कर 5 को गिरफ्तार कर लिया है। हालाकि एक मुख्य आरोपी अब तक फरार है, जिसकी गिरफ्तारी को लेकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार सुबह से ही थाने का घेराव कर लिया गया। लोगों ने थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की चेतावनी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तराना तहसील में भारतीय नागरिक संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है।

यहां क्यों खड़े हो, और फिर हो गया दंगा-फसाद

मिली जानकारी के अनुसार विवाद की शुरुआत तराना के बड़े राम मंदिर के सामने स्थित सुखला गली में हुई। यहां मंदिर के सामने विश्व हिंदू परिषद के नगर मंत्री सोहेल ठाकुर (बुंदेला) खड़े थे। इसी दौरान ईशान मिर्जा सहित कुछ लोग वहां आए। कहने लगे कि यहां क्यों खड़े हो? इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कुछ युवकों ने पीछे से सोहेल पर हमला कर दिया। उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें उज्जैन रेफर किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 बच्चों सहित 25 बीमार, पीलिया-टाइफाइड का डर… महू में गंदे पानी ने बिगाड़ी हालत
ये भी पढ़ें:वसंत पंचमी और जुमे की नमाज एक ही दिन, भोजशाला में तैनात CRPF; चप्पे-चप्पे पर नजर

हिंदू कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

घटना के बाद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा थाने का घेराव किया गया। इसके चलते पुलिस को भारी संख्या में जवानों को तैनात करना पड़ा है। फिलहाल तराना पूरी तरह से बंद नजर आ रहा है। गलियों में लोग खड़े हैं और घटना को लेकर चर्चाएं चल रही है। बाजार में शांति बनी हुई है। कुछ दुकान बंद है और कुछ चालू है। पुलिस ने सप्पान मिर्जा (मदारबाड़ा), ईशान मिर्जा, शादाब उर्फ इडली, सलमान मिर्जा, रिजवान मिर्जा और नावेद के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा ने बताया- घटना को लेकर शांति व्यवस्था बना रखी है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं एक आरोपी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई हैं। शहर में फिलहाल शांति बनी हुई है।

पुराने विवाद की भी बात सामने आई

मिली जानकारी के अनुसार, ये विवाद पुराना बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि लव जिहाद की घटना को लेकर हिंदूवादी नेता ने उस युवक की पिटाई कर दी थी। उसी बात को लेकर कल की घटना को स्थानीय लोगों द्वारा जोड़ा जा रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर स्थानीय लोग कैमरे के सामने आकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

उज्जैन के तराना तहसील में गुरुवार देर रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद हिंदूवादी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और बस स्टैंड पर खड़ी एक दर्जन से अधिक बसों सहित दुकानों में तोड़फोड़ कर दी, हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लोगों को बलपूर्वक खदेड़ा। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।