twisha sharma realized acting was not her cup of tea wanted to complete studies claim actor ऐक्टिंग बस की बात नहीं, पढ़ाई पूरी करनी है; फिल्म में साथ काम कर चुके ऐक्टर से ट्विशा शर्मा ने कही थी दिल की बात, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ऐक्टिंग बस की बात नहीं, पढ़ाई पूरी करनी है; फिल्म में साथ काम कर चुके ऐक्टर से ट्विशा शर्मा ने कही थी दिल की बात

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित अपने ससुराल में मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। ट्विशा के ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Tue, 19 May 2026 08:57 PMAditi Sharma लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
ऐक्टिंग बस की बात नहीं, पढ़ाई पूरी करनी है; फिल्म में साथ काम कर चुके ऐक्टर से ट्विशा शर्मा ने कही थी दिल की बात

नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल स्थित अपने ससुराल में मौत हो गई। उनका शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। ट्विशा के ससुराल वाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ट्विशा के माता-पिता ने सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह और उसके पति समर्थ सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। ट्वशा की पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर एसआईटी का गठन किया गया है जो मामले की जांच कर रही है। मामले में गिरिबाला सिंह को अग्रिम जमानत मिल गई है जबकि समर्थ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज हो गई है। मौत के बाद से ही वह फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

कॉर्पोरेट जगत में कदम रखने से पहले ट्विशा ग्लैमर इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा थीं। उन्होंने अपने मॉडलिंग के दिनों में 'मिस पुणे' का खिताब जीता था और तेलुगु फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' (2021) और में अभिनय भी किया था।

ऐक्टिंग को लेकर क्या सोचती थीं ट्विशा

ट्विशा की अचानक हुई इस मौत से फिल्म में उनके साथ काम कर चुके कलाकार भी सदमे में है। हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'मुग्गुरु मोनागल्लू' में उनके साथ काम कर चुके ऐक्टर दीक्षित शेट्टी ने इस घटना पर गहरा दुख और हैरानी जताई। उन्होंने कहा, बेहद चौंकाने वाली खबर है। मैं उन्हें हमेशा से एक बेहद हनती और अपने काम के प्रति जुनूनी लड़की के रूप में जानता था। वह जिंदादिल इंसान थीं, और उनकी सुसाइड की खबर हैरान करने वाली है।

दीक्षित शेट्टी ने आगे बताया कि वे पिछले चार सालों से ट्विशा के संपर्क में नहीं थे और उन्हें उनकी शादी के बारे में भी कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने पुरानी यादें साझा करते हुए कहा, हमने उस एक फिल्म में साथ काम किया था और उसके बाद वह वापस अपने घर लौट गईं। उन्होंने मुझसे कहा था कि वह अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी करना चाहती हैं, क्योंकि एक्टिंग करियर से उन्हें वैसी उम्मीदें पूरी होती नहीं दिख रही थीं जैसी उन्होंने सोची थीं। उनके भाई सेना में थे; ट्विशा को भी यह अहसास हो गया था कि एक्टिंग उनके बस की बात नहीं है, इसलिए वह वापस जाकर अपने परिवार के साथ सेटल होना चाहती थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जोर की आवाज आई, मैं भागा; चश्मदीद ने बताया दीपिका की मौत से पहले उसने क्या देखा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़ी बहू का तलाक क्यों हुआ? ट्विशा शर्मा केस में उठे नए सवाल, सास ने क्या बताया

डेटिंग पर मुलाकात, एक साल में शादी और पांच महीने बाद मौत

ट्विशा और समर्थ की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप पर हुई थी। साल 2025 दिसंबर में दोनों की शादी हो गई। 12 मई 2026 को ट्विशा का शव ससुराल में फंदे से लटका मिला। ट्विशा के माता-पिता का आरोप है कि ट्विशा की सास और पति ने इन पांच महीनों में ट्विशा को दहेज के लिए काफी परेशान किया। सोशल मीडिया पर कुछ चैट भी सामने आए हैं जिसमें ट्विशा अपनी मम्मी से उसे वापस ले जाने की गुहार लगाती नजर आ रही है।

सास ने भी लगाए गंभीर आरोप

ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह का बयान भी सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि ट्विशा मानसिक रूर से बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। उन्होंने ये भी बताया है कि उसे नशे की लत भी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्विशा ने प्रेग्नेंसी के दौरान भी भारी मात्रा में नशा किया था और ये बात उसने खुद स्वीकार की थी। हालांकि पुलिस को अभी तक ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जो इन दावों की पुष्टि करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़के झूल नहीं पाते इसलिए… ट्विशा शर्मा की मौत पर क्यों रो पड़ी रिटायर्ड जज सास

वहीं ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा ने गिरिबाला सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे में कहा कि अवह बस खुद को बचाने के तरीके खोजने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा, यही कारण है कि वह (गिरिबाला सिंह) अलग-अलग तरह के आरोप लगा रही हैं। क्योंकि लड़की अब मर चुकी है, वह सोचती हैं कि वह उस पर कुछ भी आरोप लगा सकती हैं और दोष उस पर मढ़ सकती हैं।उन्होंने कहा कि चूंकि ट्विशा की हत्या उनके घर में हुई है, इसलिए उन्हें इसके लिए जवाब देना चाहिए।

भाषा से इनपुट

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।