sonam raghuvanshi and raj meeting in plywood company and love जिंदगी यूं लेती है मोड़; एक सपना टूटा और राज से हो गई सोनम की मुलाकात, जिसके लिए इतना बड़ा कांड, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जिंदगी यूं लेती है मोड़; एक सपना टूटा और राज से हो गई सोनम की मुलाकात, जिसके लिए इतना बड़ा कांड

राजा, राज और सोनम की कहानी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मेघायल में हत्या करके फेंके गए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tue, 10 June 2025 12:40 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
जिंदगी यूं लेती है मोड़; एक सपना टूटा और राज से हो गई सोनम की मुलाकात, जिसके लिए इतना बड़ा कांड

राजा, राज और सोनम की कहानी ने पूरे देश को झकझोर दिया है। मेघायल में हत्या करके फेंके गए राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का दावा है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए उसकी जान ले ली। 21 साल का राज सोनम से उम्र में 3 साल छोटा है और बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कुछ सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

सोनम के रिश्तेदारों से पता चला कि उसका सपना एमबीए की डिग्री लेकर कहीं जॉब करने की थी। ग्रैजुएशन पूरी करके वह आगे और पढ़ाई करना चाहती थी। लेकिन परिवार को यह पसंद नहीं था कि बेटी नौकरी करने कहीं बाहर जाए। इसलिए उसे परिवार के प्लाईवुड कारोबार में काम करके भाई गोविंद की मदद करने को कहा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम-राजा और राज की ‘30 दिन वाली’ पूरी कहानी जिसने देश को हिला दिया

इस कंपनी में कदम रखते ही सोनम की जिंदगी एक नए रास्ते पर चल पड़ी जिसका अंजाम बेहद खौफनाक रहा। दरअसल, यहीं उसकी मुलाकात राज से हुई जिसके लिए उस पर अपने पति की हत्या का आरोप लगा है। उम्र में सोनम से छोटा राज गोविंद का कर्मचारी था। वह यहां बिलिंग और अकाउंट्स का कामकाज देखता था। कामकाज करते हुए सोनम और राज की अच्छी बनने लगी। दोनों जल्द ही बॉस और कर्मचारी के दायरे से बाहर निकलकर दोस्त बन गए।

दोस्ती बढ़ते-बढ़ते प्यार में बदल गई। राजा और सोनम साथ जीने मरने की कसमें खाने लगे। दोनों की दोस्ती की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों का यह भी कहना है कि परिवार को भी अब यह लगने लगा था कि सोनम और राज में सबकुछ सामान्य नहीं है। इस बीच सोनम के लिए लड़के की तलाश होने लगी। रघुवंशी समाज के बुकलेट में इधर सोनम का रजिस्ट्रेशन कराया गया तो राजा के लिए भी लड़की की तलाश इसी के जरिए हो रही थी। दोनों के मांगलिक होने से कुंडली का मिलान हुआ और दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए।

बताया जाता है कि परिवार के कहने पर सोनम शादी के लिए राजी तो हो गई लेकिन वह अंदर से खुश नहीं थी। राजा की मां का कहना है कि बहू 4 दिन ही उनके साथ रही और फिर मायके चली गई। पुलिस का कहना है कि मायके आने के बाद सोनम और राज ने मिलकर राजा को हमेशा के लिए उनके बीच से हटाने का फैसला किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा के बाद राज से भी सोनम की बेवफाई! अपनी गर्दन बचाकर कबूल की आधी बात
ये भी पढ़ें:क्या प्रेग्नेंट है सोनम रघुवंशी? मेडिकल रिपोर्ट ने और उलझाई गुत्थी
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।