sonam raghuvanshi says raj and other accused killed raja for loot राजा के बाद राज से भी सोनम रघुवंशी की बेवफाई! अपनी गर्दन बचाकर कबूल की आधी बात, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

राजा के बाद राज से भी सोनम रघुवंशी की बेवफाई! अपनी गर्दन बचाकर कबूल की आधी बात

अपनी दुल्हन को लेकर हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया है।

Tue, 10 June 2025 04:36 PMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
share
राजा के बाद राज से भी सोनम रघुवंशी की बेवफाई! अपनी गर्दन बचाकर कबूल की आधी बात

अपनी दुल्हन को लेकर हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी को गिरफ्तार किया गया है। मेघालय पुलिस का कहना है कि सोनम ने अपने आशिक राज के साथ मिलकर हत्याकांड की साजिश रची और सुपारी देकर राजा की हत्या कराई। गिरफ्तारी के बाद यूपी पुलिस ने सोनम रघुवंशी से शुरुआती पूछताछ की जिसमें उसने खुद को बेकसूर बताया। हालांकि, सोनम ने राज और उसके दोस्तों को कातिल माना पर वजह कुछ और बताई।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक रिपोर्ट में बताया है कि गाजीपुर पुलिस ने सोनम को हिरासत में लेने के बाद कुछ देर पूछताछ की जिसमें उसने दावा किया कि लूटपाट के लिए राजा की हत्या की गई है। उसने राज और उसके दोस्तों पर लगे हत्या के इल्जाम को सही माना। सोनम ने राज और उसके दोस्तों की ओर इशारा करते हुए गाजीपुर पुलिस से कहा, 'मैंने अपने पति की हत्या नहीं की। उन्होंने (राज और उसके दोस्त) गहनों के लिए उसे मार डाला।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजा के कत्ल की बात दिल में दबाए राज पोछता रहा सबके आंसू, शातिर है सोनम का आशिक

कई सवालों के जवाब नहीं दे पाई सोनम

सोनम ने जोर देकर बार-बार दोहराया कि राजा रघुवंशी की हत्या में उसकी कोई भूमिका नहीं है। हालांकि, वह कई अहम सवालो के जवाब नहीं दे सकी है। मसलन, वह पिछले 16 दिनों से कहां थी, वह कैसे वारदात वाली जगह से निकली, वाराणसी-गाजीपुर हाईवे पर काशी ढाबे तक कैसे पहुंची, जोकि घटनास्थल से 1200 किलोमीटर से अधिक दूर है। सोनम को अब शिलॉन्ग पुलिस अपने साथ ले गई है जहां उसका आरोपियों से आमना-सामना कराया जाएगा। सोनम, राज और अन्य तीन आरोपियों से पूछताछ के बाद मेघालय पुलिस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठा सकती है।

क्या-क्या हुआ है अभी तक
11 मई को शादी के बाद 20 को सोनम और राजा हनीमून के लिए मेघालय गए थे। यहां अचानक दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा की लाश शिलॉन्ग में एक गहरी खाई में बरामद की गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि धारदार हथियार से राजा की हत्या की गई है। करीब 16 दिनों तक लापता रहने के बाद सोनम अचानक यूपी के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली। मेघालय और इंदौर की पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर सोनम उसके कथित प्रेमी राज को मुख्य साजिशकर्ता बताया है। वहीं, राज के तीन दोस्तों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्हें कथित तौर पर रुपयों का लालच देकर राज की हत्या का टास्क दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी से बर्बादी तक; सोनम-राजा और राज की 30 दिन की झकझोरने वाली पूरी कहानी
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।