Six killed 40 injured as tractor trolley overturns in Madhya Pradesh Anuppur MP में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत और 40 लोग घायल; पूजा करने जा रहे थे, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

MP में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत और 40 लोग घायल; पूजा करने जा रहे थे

मध्य प्रदेश में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से यह हादसा हुआ। उसमें करीब 50 लोग सवार थे। सभी लोग पूजा के लिए किसी गांव में जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

Sat, 30 May 2026 01:19 PMSubodh Kumar Mishra पीटीआई, अनुपपुर
share
MP में भीषण हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 6 की मौत और 40 लोग घायल; पूजा करने जा रहे थे

मध्य प्रदेश में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 लोग घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से यह हादसा हुआ। उसमें करीब 50 लोग सवार थे। सभी लोग पूजा के लिए किसी गांव में जा रहे थे। इसी दौरान ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से 6 लोगों की मौत हो गई और 40 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना शुक्रवार शाम को करणपथार थाने के अंतर्गत आने वाले बिजौरा गांव के पास हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में पत्नी पर अफेयर का आरोप लगा पति ने खाया जहर, बोला- उसे चाहिए लग्जरी लाइफ

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 50 लोग सवार थे। ड्राइवर के नियंत्रण खो देने के बाद वह पलट गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित लोग पूजा के लिए पदमनिया से बिजौरा गांव जा रहे थे। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों का इलाज पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और उमरिया जिले के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:MP में मसीही समाज के सम्मेलन में हिंदू संगठन का हंगामा, पढ़ने लगे हनुमान चालीसा

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को इस घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बिजौरा गांव में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की असमय मौत और घायल होने की खबर बेहद दुखद है। यह दुर्घटना तब हुई जब मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खड़े रह गए दूल्हे, इंतजार करते रह गए रिश्तेदार; MP में 42 परिवारों को लग गया चून
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।