Why is the Communications Minister Carrying an Onion jyotiraditya scindia Old Soul Remedy Goes Viral तपती गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया जेब में रखते हैं प्याज, देखें 'देसी जुगाड़' का VIDEO, Shivpuri Hindi News - Hindustan
More

तपती गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया जेब में रखते हैं प्याज, देखें 'देसी जुगाड़' का VIDEO

गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं मगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक प्रचंड गर्मी से बचने का गजब फॉर्मूला शेयर किया है।

Mon, 27 April 2026 10:12 AMMohit लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरी
share
तपती गर्मी से बचने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया जेब में रखते हैं प्याज, देखें 'देसी जुगाड़' का VIDEO

उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। भारतीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में लू जारी रहने की चेतावनी दी है। गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। गर्मी से बचने के लिए लोग कूलर और एयर कंडीशनर का सहारा लेते हैं मगर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रचंड गर्मी से बचने का एक गजब का ‘देसी फॉर्मूला’ शेयर किया है।

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंधिया ने बताया कि वे गर्मी से बचने के लिए अपनी जेब में एक प्याज रखते हैं। उन्होंने बकायदा यह वीडियो खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। केंद्रीय मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि आज के आधुनिक युग में लोग गैजेट्स और डिब्बे लेकर घूम रहे हैं, जबकि संचार मंत्री खुद प्याज लेकर चल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिंधिया के पैरों में गिरी आदिवासी महिला सरपंच, गिड़गिड़ाकर लगाई न्याय की गुहार

'मेरी गाड़ी में एयर कंडीशनर नहीं चलता है'

केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा ‘उस भावना के आधार पर काम करना आसान नहीं है। ढाई घंटा खड़ा रहना और पसीना टपकना। मैं तो सदैव कहता हूं कि मेरा जितना पसीना टपकता है, मुझे उतना ज्यादा मजा आता है। और न मेरी गाड़ी में एयर कंडीशनर चलता है और न मैं एसी के वातावरण में रहता हूं। और जब लोग मुझसे पूछते हैं कि मई-जून के महीने में भी 51 डिग्री की गर्मी में तो मैं कहता हूं कि ये चंबल की चमड़ी है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मध्य प्रदेश ही नहीं, छिंदवाड़ा से हैं; सिंधिया की चुटकी पर संसद में ठहाके

‘सिर के ऊपर पट्टा लगाओ और’…

पॉकेट से प्याज निकालते हुए वे आगे कहते हैं ‘मैं थोड़ा जवान दिखता हूं पर मेरी आत्मा बूढ़ी है। पॉकेट में प्याज ले जाओ फिर तुम्हें कुछ नहीं होने वाला। आधुनिक युग में सभी डिब्बे (स्मार्टफोन) लेकर घूम रहे हैं लेकिन संचार मंत्री प्याज लेकर घूम रहा है। ये पुरानी चीजें हैं जैसे आयुर्वेद अब आगे बढ़ रहा है वैसे ही इन चीजों (प्याज से गर्मी दूर भगाने का तरीका) को भी हमें नहीं भूलना चाहिए। जून के महीने में 51 डिग्री भी होगा तो सिर के ऊपर पट्टा लगाओ और जेब में प्याज डालो और भगवान का नाम लो।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ये डब्बा है और मैं इसका मंत्री;सिंधिया ने मोबाइल पर जो कहा वह मजेदार, मानने लायक

लोग खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए

संबोधन के दौरान ही ज्योतिरादित्य सिंधिया के भीषण गर्मी से बचने का एक बेहद 'देसी' और दिलचस्प नुस्खे को सुनकर वहां मौजूद लोग खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने तो अपने हाथ में प्याज लेकर सिंधिया को दिखाया, जिसे देख संचार मंत्री ने भी उसकी सराहना की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।