shahdol mother poisoned three daughters and self four dead aluminium sulphide found खांसी की दवा बताकर मां ने 3 बेटियों को पिला दिया जहर, फिर खुद भी निगला; चारों की मौत, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खांसी की दवा बताकर मां ने 3 बेटियों को पिला दिया जहर, फिर खुद भी निगला; चारों की मौत

मां सहित 2 बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक बड़ी बेटी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट मिला है।

Sun, 31 May 2026 03:07 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, शहडोल
share
खांसी की दवा बताकर मां ने 3 बेटियों को पिला दिया जहर, फिर खुद भी निगला; चारों की मौत

मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यंहा अज्ञात कारणों के चलते एक मां ने अपनी तीन बेटियों के साथ कीटनाशक जहर खा लिया। मां सहित 2 बच्चियों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक बड़ी बेटी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट मिला है।

घटना शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के हिरवार ग्राम की है। यंहा मां अनीता ने बेटियों को खांसी की दवा कहकर कीटनाशक पिला दिया ओर फिर खुद भी जहर निगल लिया। इससे चारों की तबीयत बिगड़ गई, इस दौरान बड़ी बेटी ने घर से बाहर आकर पड़ोसियों को पुकारा ओर सारी बात बताई। पड़ोसी चारों को लेकर ब्यौहारी अस्पताल भागे। यहां डॉक्टरों ने महिला और छोटी दो बेटियों को मृत घोषित कर दिया, जबकि बड़ी बेटी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस बेटी की हत्या के आरोप में बाप-भाई गए जेल, वो जिंदा लौट आई; MP में गजब हो गया

पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, मां अनिता का पति ड्राइवर है ओर रोजी-रोटी कमाने दूसरे शहर गया हुआ था। मृतकों की पहचान, 32 वर्षीय मां अनिता सिंह, अर्पिता 2 वर्ष, कृष्णकुमारी 4 वर्ष और रितिका 7 वर्ष के रूप में हुई है। कीटनाशक पीने के बाद अनिता ने घर में रखे सभी दस्तावेज, कपड़े, फोटो और अनाज में आग लगा दी थी। बड़ी बेटी रितिका कीटनाशक की कम मात्रा गले से नीचे जाने पर बेसुध नहीं हुई थी। उसी ने घर से बाहर आकर शोर मचाया ओर ग्रामीणों को सूचना दी थी। हालांकि इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई है

थाना प्रभारी बृजेंद्र मिश्रा ने बताया, महिला का परिवार सास-ससुर से अलग रहता था। महिला का पति पेशे से ड्राइवर है और काम के सिलसिल में शहर से बाहर गया हुआ है। महिला ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस मामले में जांच पड़ताल जारी है। बड़ी बेटी रितिका से पूछताछ की गई, हालांकि वह इस बात की जानकारी नहीं दे पाई कि मां ने ये कदम क्यों उठाया? घर के आर्थिक हालत बहुत अच्छे नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी… ट्विशा की सास गिरिबाला की बढ़ीं मुश्किलें
ये भी पढ़ें:CBI ने शुरू की 'टनल व्यू इनवेस्टिगेशन'- आखिर ट्विशा की मौत से पहले क्या हुआ था?

अनीता का पति करीब दो महीने पहले परिवार से मिलने आया था। मौके से अल्मोनियम सल्फाइड का पैकेट मिला है। पुलिस अब अनीता के मायकेवालों के बयान दर्ज करेगी ताकि घटना का कोई सुराग मिल सके। मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस ने महिला के पति को फोन कर जानकारी दी गई।

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।