mp rewa tantric dirty act with women in the name of exorcism later arrested झाड़-फूंक के बहाने युवती से रेप, रीवा में तांत्रिक की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

झाड़-फूंक के बहाने युवती से रेप, रीवा में तांत्रिक की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया

एक युवती पेट दर्द से परेशान थी और इसी का इलाज कराने वह एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक करवाने के लिए गई थी। युवती का आरोप है कि झाड़-फूंक और इलाज के दौरान आरोपी तांत्रिक राम बहादुर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया

Thu, 30 Oct 2025 03:53 PMUtkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, रीवा
share
झाड़-फूंक के बहाने युवती से रेप, रीवा में तांत्रिक की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया

रीवा में आस्था और विश्वास को शर्मसार करने वाला एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। झाड़-फूंक और इलाज के बहाने एक तांत्रिक ने युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, और आगे की कार्यवाही कर रही है।

यह पूरा मामला रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र का है,एक युवती पेट दर्द से परेशान थी और इसी का इलाज कराने वह एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक करवाने के लिए गई थी। युवती का आरोप है कि झाड़-फूंक और इलाज के दौरान आरोपी तांत्रिक राम बहादुर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी तांत्रिक खुटेही,रीवा का रहने वाला बताया जा रहा है।

जैसे ही पीड़िता के परिजनों को इस मामले की जानकारी लगी, उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत बिछिया थाने जाकर पुलिस से की। बिछिया थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और तुरंत मामला दर्ज किया और आरोपी तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राम बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आज के इस आधुनिक युग में जब मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है और हर बीमारी का भी इलाज संभव है। उसके बाद भी लोग अंधविश्वास के चलते ऐसे लोगों के जाल में फंसकर उसका शिकार बन जाते है।

रीवा से सादाब सिद्दीकी

लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।