raja murder in meghalaya sonam raghuwanshi hired assailants from madhya pradesh सोनम रघुवंशी हनीमून नहीं हत्या के लिए ही राजा को ले गई थी मेघालय! MP से ही ले गई थी हत्यारे, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम रघुवंशी हनीमून नहीं हत्या के लिए ही राजा को ले गई थी मेघालय! MP से ही ले गई थी हत्यारे

16 दिन तक सस्पेंस के बाद इंदौर के राजा और सोनम की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। मेघालय में मार डाले गए राजा की पत्नी को यूपी के गाजीपुर से पकड़ा गया है।

Mon, 9 June 2025 08:01 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल
share
सोनम रघुवंशी हनीमून नहीं हत्या के लिए ही राजा को ले गई थी मेघालय! MP से ही ले गई थी हत्यारे

16 दिन तक सस्पेंस के बाद इंदौर के राजा और सोनम की कहानी ने नया मोड़ ले लिया है। मेघालय में मार डाले गए राजा की पत्नी को यूपी के गाजीपुर से पकड़ा गया है।मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग के हवाले से पीटीआई ने बताया कि सोनम रघुवंशी इस हत्याकांड में कथित तौर पर शामिल थी और तीन हत्यारों को मध्य प्रदेश से हायर करके ले गई थी।

मेघालय के डीजीपी आई नोंगरांग ने कहा, 'मेघालय में इंदौर के शख्स की हत्या के मामले में पत्नी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर के शख्स की हत्या के मामले में कथित तौर पर पत्नी भी शामिल है। उसने भाड़े के हत्यारों से पति का कत्ल कराया।' हालांकि, अभी पुलिस ने हत्या के उद्देश्य का खुलासा नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंदौर कपल केस: आखिर मिल गई सोनम रघुवंशी, UP के गाजीपुर में थी राजा की पत्नी

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनार्ड संगमा ने एक्स पर लिखा, ‘राजा मर्डर केस में 7 दिन के भीतर मेघालय पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। मध्य प्रदेश के तीन हमलावरों को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला ने सरेंडर किया है। ऑपरेशन अब भी जारी है, एक और हमलावर को पकड़ा जाना बाकी है।’ बताया जा रहा है कि सोनम ने खुद गाजीपुर से अपने परिवार से संपर्क किया था। इसके बाद उसके परिजनों ने इंदौर पुलिस को सूचना दी थी। माना जा रहा है कि भागते-भागते सोनम थक चुकी थी और खुद को फंसते देख उसने सरेंडर का फैसला किया।

हत्या का पहले से था प्लान, MP से ही हत्यारे ले गई थी सोनम!

मेघालय की पुलिस और सरकार की ओर से दिए गए अभी तक के बयानों से स्पष्ट है कि सोनम पति राजा को हनीमून नहीं बल्कि हत्या के मकसद से ही मेघालय ले गई थी। चूंकि, हत्यारे भी मध्य प्रदेश के ही निकले, इसलिए समझा जा रहा है कि हत्या की पहले से प्लानिंग थी और साजिश के तहत उन्हें मध्य प्रदेश से मेघालय ले जाया गया था। हमलावरों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।

11 मई को ही हुई थी शादी
इंदौर के रहने वाले इंदौर और राजा की शादी पिछले महीने 11 मई को हुई थी। दोनों ने नॉर्थ ईस्ट में हनीमून पर जाने का फैसला किया था। 21 मई को दोनों गुवाहाटी पहुंचे और 22 को शिलॉन्ग गए। 23 मई को सोनम फोन बंद आया। 24 मई को एक पहाड़ी के पास किराये पर ली गई स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी। काफी खोजबीन के बाद 2 जून को राजा की लाश एक खाई में मिली थी और सोनम गायब थी। इसके बाद से हर दिन राजा की हत्या का राज गहराता जा रहा था। अब सोनम और हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद सभी सवालों के जवाब मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिसको विक्टिम समझा वो ही निकली कातिल! इंदौर कपल केस की पूरी टाइमलाइन
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।