Rahul Gandhi reaction over indore contaminated water deaths ‘इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा…MP कुप्रशासन का एपिसेंटर बना’; इंदौर की मौतों पर राहुल गांधी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
More

‘इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा…MP कुप्रशासन का एपिसेंटर बना’; इंदौर की मौतों पर राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर शहर में दूषित पानी के चलते कई लोगों की मौत को लेकर आरोप लगाया कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश कुप्राशन का केंद्र बन चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की मौत पर हमेशा की तरह खामोश हैं।   

Fri, 2 Jan 2026 02:57 PMPraveen Sharma नई दिल्ली, भाषा
share
‘इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा…MP कुप्रशासन का एपिसेंटर बना’; इंदौर की मौतों पर राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर शहर में दूषित पानी के चलते कई लोगों की मौत को लेकर आरोप लगाया कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश कुप्राशन का केंद्र बन चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की मौत पर हमेशा की तरह खामोश हैं। उन्होंने यह दावा भी किया कि जीवन के अधिकार की ‘हत्या’ के लिए भाजपा का ‘डबल इंजन’ जिम्मेदार है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘इंदौर में पानी नहीं, जहर बंटा और प्रशासन कुंभकर्णी नींद में रहा। घर-घर मातम है, गरीब बेबस हैं और ऊपर से भाजपा नेताओं के अहंकारी बयान। जिनके घरों में चूल्हा बुझा है, उन्हें सांत्वना चाहिए थी; सरकार ने घमंड परोस दिया।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘पैकेट वाले दूध में पानी मिलाया’: इंदौर के परिवार ने खोया 5 महीने का इकलौता बेटा

उन्होंने सवाल किया कि लोगों ने बार-बार गंदे, बदबूदार पानी की शिकायत की तो फिर सुनवाई क्यों नहीं हुई?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा, ‘‘सीवर पीने के पानी में कैसे मिला? समय रहते सप्लाई बंद क्यों नहीं हुई? जिम्मेदार अफसरों और नेताओं पर कार्रवाई कब होगी?’’

उन्होंने कहा, ‘‘ये ‘फोकट’ सवाल नहीं, ये जवाबदेही की मांग है। साफ पानी एहसान नहीं, जीवन का अधिकार है। और इस अधिकार की हत्या के लिए भाजपा का डबल इंजन, उसका लापरवाह प्रशासन और संवेदनहीन नेतृत्व पूरी तरह जिम्मेदार है।’’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिंदगी की कीमत 2 लाख नहीं, माफी मांगनी होगी; इंदौर में मौतों पर उमा भारती

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘मध्य प्रदेश अब कुप्रशासन का एपिसेंटर बन चुका है - कहीं खांसी की सिरप से मौतें, कहीं सरकारी अस्पताल में बच्चों की जान लेने वाले चूहे, और अब सीवर मिला पानी पीकर मौतें। और जब-जब गरीब मरते हैं, मोदी जी हमेशा की तरह खामोश रहते हैं।’’

इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें शहर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने से फैले उल्टी-दस्त के प्रकोप से 10 लोगों की मौत की जानकारी मिली है।

बहरहाल, स्थानीय नागरिकों ने इस प्रकोप से 6 माह के बच्चे समेत 14 लोगों के दम तोड़ने का दावा किया है। इस दावे की स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टैंकर का पानी छूने से डर रहे... इंदौर के भागीरथपुरा में दहशत, हर घर की यही कहानी
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।