सबसे आगे थार और फिर कारों की कतार, अब MLA प्रीतम लोधी ने PM मोदी की नसीहत 'कुचली'
दरअसल पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के उद्देश्य से कई सुझाव दिए थे। इनमें कारपूलिंग (वाहनों को साझा करके सफर करना) भी शामिल है। मगर विधायक द्वारा निकाले गए गाड़ियों के काफिले से कतई नहीं लग रहा है कि वो पीएम मोदी की नसीहत को जरा भी तवज्जो दे रहे हैं।

आगे-आगे थार, पीछे चल रही कारों की लंबी कतार… मध्य प्रदेश के शिवपुरी से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने गाड़ियों का लंबा काफिला निकालकर पीएम मोदी की नसीहत को गाड़ी के पहियों तले कुचल दिया है। दरअसल पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के उद्देश्य से कई सुझाव दिए थे। इनमें कारपूलिंग (वाहनों को साझा करके सफर करना) भी शामिल है। मगर विधायक द्वारा निकाले गए गाड़ियों के काफिले से कतई नहीं लग रहा है कि वो पीएम मोदी की नसीहत को जरा भी तवज्जो दे रहे हैं।
अभी 700 गाड़ियों वाले काफिले का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि ताजे मामले ने आग में घी डालने का काम कर दिया है। दरअसल मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अक्ष्यक्ष सौभाग्य सिंह ठाकुर अपने पदभार ग्रहण कार्यक्रम के लिए उज्जैन से भोपाल तक करीब 700 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे थे। गाड़ियों की इतने बड़े जत्थे के चलते सड़क पर ट्रैफिक जाम जैसी नौबत आ गई थी। ऐसा ही मामला प्रीतम लोधी का है, जिसमें गाड़ियों की एक के बाद एक लंबी कतार दिखाई देती है। इसका वीडियो प्रीतम सिंह ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
विधायक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- "जब-जब बात सम्मान और स्वाभिमान की होगी, तो प्रीतम लोधी सबसे आगे मिलेंगे। आज देख लो जो कहते थे प्रीतम लोधी बाहरी हैं, आज बगल के नहीं पहुंच पाएं। संतों के सम्मान में, प्रीतम लोधी मैदान में। करैरा के बगीचा सरकार में संतों के साथ मारपीट गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए प्रीतम लोधी करैरा पहुंचे।" वीडियो में गाड़ियों का लंबा काफिला दिखाई देता है। थार का सनरूफ खोलकर दो लड़के गाड़ियों के काफिले को दिशा देते दिखाई देते हैं और सड़क पर चल रहे लोगों को किनारे हट जाने का इशारा करते हैं।




साइन इन