Following PM Modi's advice, Delhi minister sometimes travels by rickshaw and sometimes by metro पीएम मोदी की सलाह पर दिल्ली के मंत्री ने मेट्रो से किया सफर, रिक्शा से पहुंचे स्कूल- PHOTOS, Ncr Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी की सलाह पर दिल्ली के मंत्री ने मेट्रो से किया सफर, रिक्शा से पहुंचे स्कूल- PHOTOS

पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नागरिकों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इस अपील को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को मेट्रो से यात्रा की।

Tue, 12 May 2026 05:57 PMRatan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
पीएम मोदी की सलाह पर दिल्ली के मंत्री ने मेट्रो से किया सफर, रिक्शा से पहुंचे स्कूल- PHOTOS

पश्चिम एशिया संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नागरिकों से पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। इस अपील को अमलीजामा पहनाने के लिए दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को मेट्रो से यात्रा की। उन्होंने पूर्वी दिल्ली में एक स्कूल का दौरा करने के लिए ई-रिक्शा का सहारा लिया।

सूद को अपनी मेट्रो यात्रा के दौरान यात्रियों से बातचीत करते हुए और बाद में यातायात में फंसने पर ई-रिक्शा पर सवार होते देखा गया। मंत्री की यह यात्रा सूरजमल विहार स्थित 'सीएम श्री स्कूल' में विद्यालयों के प्रमुखों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का हिस्सा थी।

दिल्ली के शिक्षा मंत्रीदिल्ली के शिक्षा मंत्रीदिल्ली के शिक्षा मंत्रीदिल्ली के शिक्षा मंत्री

प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को हैदराबाद में भाजपा की तेलंगाना इकाई द्वारा आयोजित एक रैली को संबोधित किया। जहां उन्होंने नागरिकों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने तथा सार्वजनिक परिवहन प्रणालियों का अधिक उपयोग करने का आग्रह किया था।

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच विदेशी मुद्रा भंडार को बचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उन्होंने शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं का अधिक उपयोग करने, कारपूलिंग (वाहनों को साझा करने), और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने पार्सल भेजने के लिए रेलवे सेवाओं का उपयोग करने तथा 'वर्क-फ्रॉम-होम' (घर से काम) की व्यवस्था अपनाने का भी सुझाव दिया है।

पीएम मोदी की इस सलाह के बाद कई नेताओं, अफसरों और आम लोगों ने इस हाथों-हाथ लिया है। लेकिन, कुछ मामले ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिनसे स्पष्ट हो रहा है कि इन लोगों पर पीएम मोदी की बात का जरा भी असर नहीं पड़ा है। ऐसा उदाहरण मध्य प्रदेश के विधायक प्रीतम लोधी ने पेश किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें उनकी गाड़ियों का लंबा काफिला गुजरता हुआ दिखाई दे रहा है। प्रीतम लोधी शिवपुरी से भाजपा विधायक हैं। अपने ही आलाकमान की सलाह न मानने पर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।